विज्ञापन

तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, NDTV के पास पहली तस्वीर

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. हालांकि, टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया था. इसके बाद विजय सरकार गठन की चर्चाओं के केंद्र में आ गए.

तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, NDTV के पास पहली तस्वीर
  • तमिलनाडु में थोल. थिरुमावलवन की वीसीके पार्टी ने विजय की टीवीके को बिना शर्त समर्थन दे दिया है
  • टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है लेकिन बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है
  • वीसीके ने अपने दो विधायकों के समर्थन का औपचारिक पत्र विजय की पार्टी को सौंप दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्‍नई:

तमिलनाडु में थोल. थिरुमावलवन की पार्टी विदुथलाई चिरुथइगल काची (वीसीके) ने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को अपना समर्थन दे दिया है. इसको लेकर उन्होंने अपना समर्थन पत्र भी सौंप दिया है. एनडीटीवी के पास इसकी एक्सक्लूसिव तस्वीर भी आई है.

अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब है. ऐसे में वीसीके का ये फैसला बेहद अहम माना जा रहा है. 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. ऐसे में वीसीके ने टीवीके को अपने दो विधायकों का समर्थन दे दिया है.

VCK Support Letter to TVK by

सरकार गठन के लिए टीवीके ने वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा था. पार्टी की ओर से वीसीके नेतृत्व को समर्थन का अनुरोध करते हुए एक पत्र भी भेजा गया था. अब वीसीके के समर्थन के फैसले से विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है.

वीसीके के वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा से पहले आंतरिक बैठकें और विचार-विमर्श भी किए. पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच भी इस फैसले को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी.

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. हालांकि, टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया था. इसके बाद विजय सरकार गठन की चर्चाओं के केंद्र में आ गए.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ! VCK ने बगैर किसी शर्त के TVK को समर्थन देने की कही बात

Latest and Breaking News on NDTV
कांग्रेस और वाम दल पहले ही टीवीके को बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं, जिससे विजय की दावेदारी और मजबूत हुई है. हालांकि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा सरकार गठन का न्योता देने के लिए जरूरी संख्या को लेकर अब तक अनिश्चितता बनी हुई थी.

विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट मिली हैं जो बहुमत के लिए जरूरी 118 सदस्यों की संख्या से कम है. पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने की घोषणा की है. विजय ने सरकार बनाने की कोशिशों के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) से संपर्क किया था. तीनों दलों के सदन में दो-दो विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच प्रमोद महाजन का ये पुराना भाषण क्यों हो रहा वायरल?

इसे भी पढ़ें: सिनेमा में नायक तो राजनीति में 'जन नायक' बने विजय की पार्टी TVK का क्या है मतलब, क्या है इसकी आइडियोलॉजी?

इसे भी पढ़ें: दशकों में पहली बार... अभिनेता से नेता और अब CM तक का सफर, आंकड़ों में समझें कितनी बड़ी है विजय की विक्ट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com