राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने बुधवार को कहा कि राजस्थान (Rajasthan) में फिर (BJP) का परचम लहराएगा और पार्टी कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे. हालांकि उन्होंने एक बार फिर कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी दो साल हैं और उनके मेवाड़ दौरे को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे राज्य के मेवाड़ इलाके के दौरे के दूसरे दिन नाथद्वारा में लोगों को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग मेरे इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप देना चाह रहे हैं, मैं उनसे यह बात जरूर कहना चाहूंगी कि आने वाला समय भाजपा का ही है. अब राजस्थान में भाजपा का ही परचम फहरेगा.''उन्होंने कहा कि देश में जनता फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है.
"चाहने से कुछ नहीं होता...": भाजपा में सीएम पद के दावेदारों पर वसुंधरा राजे का बयान
राजे ने कहा कि यह कार्यक्रम चुनाव का आगाज नहीं है. चुनाव में तो अभी दो साल हैं और वह सिर्फ लोगों का दुख-दर्द बांटने आई हैं. उन्होंने कहा, ‘‘चारभुजा नाथ से 2003 में हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की थी. राज्य के इतिहास में पहली बार भाजपा को विधानसभा चुनाव में 120 सीटें मिलीं.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद जब हमने चारभुजा का आशीर्वाद लेकर सुराज संकल्प यात्रा शुरू की तो भाजपा को 163 सीटें मिलीं जो राजस्थान के इतिहास में इससे पहले किसी भी दल को नहीं मिली थी.'' राजे ने चारभुजा के बाद द्वारकाधीश और एकलिंग जी मंदिर के भी दर्शन किये. इससे पहले वह उदयपुर जिले के गांव ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में विधायक धर्म नारायण जोशी के भाई, उदयपुर में पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी, पूर्व सांसद महावीर भगोरा और पूर्व मेयर गोविंद सिंह टांक के निधन पर संवेदना व्यक्त करने गईं.
"पोस्टर की राजनीति में भरोसा नहीं", वसुंधरा राजे का बयान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं