विज्ञापन

ममता बनर्जी की डिजाइन की गई स्टैच्यू हटाएगी बंगाल सरकार, कहा- बेतुकी और अर्थहीन बनावट

खेल मंत्री ने कहा, जब से यह मूर्ति लगी है, पिछली सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए . इसके बाद मेस्सी विवाद हुआ और सरकार की सत्ता भी चली गई.

ममता बनर्जी की डिजाइन की गई स्टैच्यू हटाएगी बंगाल सरकार, कहा- बेतुकी और अर्थहीन बनावट
सॉल्ट लेक स्टेडियम स्टैच्यू
West Bengal:

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद से कई फैसले लिये जा रहे हैं. वहीं अब सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी फुटबॉल थीम वाली स्टैच्यू को हटाने का फैसला लिया गया है. इस स्टैच्यू को पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था. इस मूर्ति को हटाने के लिए राज्य के खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने यह घोषणा की. उन्होंने इस स्टैच्यू को बेतुकी और अर्थहीन बनावट बताया.

मोहन बागान सुपर जाइंट और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का मुकाबला 1 . 1 से ड्रॉ रहने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रमाणिक ने इस प्रतिमा की आलोचना की और कहा कि इसे जल्दी ही हटाया जायेगा .

मूर्ति देखने में बेहद भद्दी

खेल मंत्री ने कहा, यह मूर्ति देखने में बेहद भद्दी है . धड़ के पास से कटे हुए दो पैर और उनके ऊपर एक फुटबॉल . इसका कोई मतलब ही नहीं बनता. यह देखने में भी बिल्कुल भी आकर्षक नहीं लगती, इसलिए हम इस तरह की बेतुकी और अर्थहीन बनावट को यहां नहीं रखेंगे, और इसे हटा दिया जाएगा.

फीफा अंडर 17 विश्व कप से पहले 2017 में सॉल्ट लेक स्टेडियम के वीवीआईपी गेट के बाहर यह प्रतिमा लगाई गई थी . इस मूर्ति में फुटबॉल खेलने वाले विशाल पैर दिखाए गए हैं, जो 'विश्व बांग्ला' लोगो में विलीन होते हुए प्रतीत होते हैं और फुटबॉल पर 'जयी' शब्द अंकित है.

पिछले सरकार की बुरे दिन शुरू

प्रमाणिक ने कहा, जब से यह मूर्ति लगी है, पिछली सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए. इसके बाद मेस्सी विवाद हुआ और सरकार की सत्ता भी चली गई. उन्होंने विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन के आसपास फूड कोर्ट बनाने से लेकर बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का भी ऐलान किया .

खेलमंत्री ने यह भी कहा कि लियोनेल मेस्सी के दौरे को लेकर हुए विवाद की फिर से जांच की जायेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि टिकट धारकों को पैसे वापिस मिले .

यह भी पढ़ेंः बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये महीना, जानिए कैसे करें आवेदन और कैसे मिलेंगे ये पैसे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com