Avalanche Alert: देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक ऊंचे पर्वतों की ओर रुख कर रहे हैं. उत्तराखंड के चमोली में भी पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई है. हालांकि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अब एवलांच का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चमोली में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच के खतरे को लेकर ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा गया है.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने रविवार को अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के चमोली जिले में 3,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर एवलॉन्च को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट सोमवार शाम पांच बजे तक 24 घंटे की अवधि के लिए है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चमोली के जिलाधिकारी को लिखा पत्र
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्ला अंसारी ने चमोली के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्र के लिए डीजीआरई के ‘ऑरेंज अलर्ट' (स्तर तीन) की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि अलर्ट के मद्देनजर उचित सुरक्षा और एहतियाती कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहना चाहिए.
चमोली में पिछले दिनों भारी बर्फबारी
पत्र में चेतावनी का संज्ञान लेते हुए समुचित कार्यवाही करने और ऐहतियात बरतने की अपेक्षा की गई है. साथ ही अन्य अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देशत करने के लिए कहा गया है.
चमोली जिले के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में भारी बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं