विज्ञापन

अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकते हैं भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर : सूत्र

भारत- अमेरिका व्यापार समझौते में भारत के कृषि, डेयरी और फिशरीज के संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है. भारत ने अब तक जितने भी व्यापार समझौते किए उनमें किसी में भी कृषि और डेयरी को नहीं छुआ गया.

अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकते हैं भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर : सूत्र

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक- अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों का भारत दौरा अगले सप्ताह होगा. इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. इसके बाद समझौते की बारीक जानकारी साझा की जाएगी. भारत के कृषि, डेयरी और फिशरीज के संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है. भारत ने अब तक जितने भी व्यापार समझौते किए उनमें किसी में भी कृषि और डेयरी को नहीं छुआ गया. स्विट्जरलैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूके और ईयू के साथ समझौते में भारत ने कृषि, डेयरी और फिशरीज में कोई समझौता नहीं किया और न ही रियायत दी. अमेरिका के साथ समझौते में भी इसी बात पर जोर दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US-India Trade Deal, US Tarrif Deal, India-US Realtions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com