विज्ञापन

सोयाबीन से शराब तक... अमेरिका के ये उत्पाद भारत में सस्ते होंगे, भारत के कपड़े-चमड़े और फुटवियर उद्योग को राहत, जानें पूरी डिटेल

भारत ने अमेरिका से आने वाले औद्योगिक सामानों और खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर टैरिफ समाप्त करने या उनमें उल्लेखनीय कमी करने पर सहमति जताई है.

  • भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमत हुए हैं.
  • भारत ने अमेरिका से आने वाले औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर टैरिफ समाप्त करने या कमी करने पर सहमति दी है.
  • अमेरिका भारत के वस्त्र, चमड़ा, प्लास्टिक, जैविक रसायन और हस्तनिर्मित उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करेगा.

भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक ट्रेड डील की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है. द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाई देने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है. दोनों देशों ने व्‍यापार को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरिम व्‍यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई है. यह आने वाले समय में दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement)  की नींव रखेगा. इससे अमेरिका के कई उत्‍पाद भारत में सस्‍ते होंगे तो वहीं भारत के कई उत्‍पादों को अमेरिका में राहत मिलेगी. 

दोनों देशों के संयुक्‍त बयान के अनुसार, भारत और अमेरिका ने न केवल टैरिफ से जुड़े अहम फैसले लिए हैं, बल्कि गैर‑शुल्क बाधाओं को हटाने पर भी सहमति बनी है.

ये भी पढ़ें: मेक इन इंडिया को मिलेगी मजबूती, राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद... भारत-अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क पर बोले PM मोदी

Latest and Breaking News on NDTV

अमेरिकी सामान पर ये होगा असर

समझौते के तहत भारत ने अमेरिका से आने वाले औद्योगिक सामानों और खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर टैरिफ समाप्त करने या उनमें उल्लेखनीय कमी करने पर सहमति जताई है. इससे अमेरिकी उत्पादों को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी. आइए जानते हैं कि अमेरिका के कौनसे उत्‍पाद भारत में सस्‍ते होंगे. 

खाद्य एवं कृषि उत्पाद:

  • सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स 
  • पशु आहार के लिए लाल ज्वार
  • मेवे
  • ताजे और प्रोसेस्‍ड फ्रूट
  • सोयाबीन तेल
  • वाइन और स्पिरिट
  • अन्य उत्पाद
Latest and Breaking News on NDTV


 

भारतीय सामान पर ये होगा असर:

अमेरिका भारत में उत्पादित वस्तुओं पर 18 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करेगा. इन वस्‍तुओं पर शामिल हैं ये.  

  • वस्त्र और परिधान
  • चमड़ा और जूते
  • प्लास्टिक और रबर
  • जैविक रसायन
  • घर की सजावट का सामान
  • हस्तनिर्मित उत्पाद
  • और कुछ मशीनरी
Latest and Breaking News on NDTV

अंतरिम समझौते के तहत अमेरिका कई प्रकार की वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ हटा देगा. इनमें शामिल हैं-

  • जेनेरिक दवाएं
  • रत्न और हीरे
  • विमान के पुर्जे

भारत 500 अरब डॉलर के उत्‍पाद खरीदेगा 

भारत अमेरिकी चिकित्सा उपकरणों के व्यापार में लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर करने को लेकर सहमत है. साथ ही प्रतिबंध लगाने वाली उन आयात लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं को खत्‍म करेगा जो अमेरिकी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच में देरी करती हैं या उन पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाती हैं. 

इसके साथ ही भारत अगले 5 सालों में अमेरिका से 500 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के पुर्जे, बहुमूल्य धातुएं, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदेगा. साथ ही भारत और अमेरिका ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट और डेटा सेंटरों में उपयोग होने वाली अन्य वस्तुओं सहित प्रौद्योगिकी उत्पादों में व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे और संयुक्त प्रौद्योगिकी सहयोग का विस्तार करेंगे. 

अमेरिका और भारत इस ढांचे को शीघ्रता से लागू करेंगे और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे, जिससे इस फ्रेमवर्क के हिसाब से दोनों के बीच व्‍यापार समझौते को संपन्न किया जा सके. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-US Trade Agreement, Interim Trade Deal, Tariff Reduction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com