अमेरिकी फार्मा कंपनी ओक्यूजेन (Ocugen) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए भारत निर्मित कोविड -19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) कोवैक्सिन (COVAXIN) के आपातकालीन उपयोग के लिए अमेरिकी प्राधिकरण के अधिकारियों से अनुमति मांगी है. ये वैक्सीन भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने विकसित की है.
ऐसा हो सकता है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग Ocugen का डेटा, जो अमेरिका से बाहर बच्चों के एक छोटे से समूह पर किए गए क्लिनिकल ट्रायल से एकत्र किया गया, को इस अनुरोध को स्वीकार करने के लिए पर्याप्त न माने.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ocugen की साझेदार भारत बायोटेक द्वारा Covaxin को भारत में विकसित किया गया है. इस वैक्सीन को बुधवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से आपातकालीन स्वीकृति मिली है. विश्व के 17 देशों में पहले ही इसे उपयोग की मंजूरी मिल चुकी है. संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर के वयस्कों को, विशेष रूप से भारत में, इस वैक्सीन की लाखों खुराकें दी जा चुकी हैं.
वैक्सीन लगवा चुके लोग भी फैला सकते हैं कोविड का 'डेल्टा वैरिएंट', सालभर की स्टडी में खुलासा
इस वैक्सीनेशन में निष्क्रिय वायरस तकनीक का उपयोग किया गया है, जो पोलियो शॉट्स समेत बचपन के अन्य टीकों में आम है. अमेरिकी कंपनी का अप्रूवल रिक्वेस्ट 2 से 18 वर्ष के बीच के 526 बच्चों पर किए गए अध्ययन के परिणामों पर आधारित है, जिन्होंने 28 दिनों के अंतराल में कोवैक्सिन की दो खुराक प्राप्त की हैं.
दिवाली की छुट्टियों के बाद सूरत लौटने वालों को हर हाल में करानी होगी RT-PCR जांच
कंपनी ने कहा कि निष्कर्षों की तुलना भारत में 25,800 वयस्कों के समूह से की गई, जिसने सुझाव दिया कि 2-18 वर्ष की आयु के बच्चों और 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों में समान सुरक्षा प्रदर्शित होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं