यूपी (UP) के गोंडा (Gonda) में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने अपने दुश्मन को फंसाने के लिए एक प्रोफेशनल शूटर से अपने ऊपर गोली चलवाई थी. इसमें मंदिर का महंत भी शामिल था. महंत को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती पुजारी ठीक होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गोंडा में 11 अक्टूबर को इटियाथोक इलाके के राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को रात दो बजे मंदिर में गोली मार दी गई थी. घायल पुजारी को फौरन लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया था.
पुजारी सम्राट दास और मंदिर के महंत सीताराम दास ने हमले के लिए एक प्रोफेशनल शूटर को सुपारी दी थी. दोनों ने सुपारी किलर को बता दिया था कि उसे पुजारी सम्राट दास पर ऐसे गोली चलानी है कि गोली सिर्फ उन्हें छूकर निकल जाए. वे गलती से भी मरने न पाएं. प्रोफेशनल सुपारी किलर ने ऐसा ही किया. पुजारी सम्राट दास को ऐसे गोली मारी कि वे सिर्फ जख्मी हुए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
घायल पुजारी सम्राट दास और उनके बॉस महंत सीताराम दास ने पुजारी को गोली मारने लिए एक दबंग अमर सिंह को ज़िम्मेदार ठहराया था. उनका आरोप था कि राम जानकी मंदिर के पास करीब 150 बीघा कीमती जमीन है. अमर सिंह उस जमीन पर कब्ज़ा करना चाहता है. उससे ज़मीन पर क़ब्ज़े को लेकर पहले भी केस चल रहा है. गोली से घायल पुजारी और मंदिर के महंत की शिकायत पर अमर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर अमर सिंह के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन अमर सिंह पकड़ में नहीं आया.
राजस्थान के बाद अब UP में पुजारी पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में गोली मारे जाने की आशंका
शनिवार को जब जिले के एसपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने केस को हल कर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उन्होंने बताया कि पुजारी सम्राट दास पर गोली खुद सम्राट दास और उनके बॉस महंत सीता राम दास ने चलवाई थी. उनका मकसद अपने दुश्मन अमर सिंह पर पुजारी की हत्या के प्रयास का केस लगवाकर उसे जेल भिजवाना था.
एसपी ने यह भी बताया कि अमर सिंह इस बार वहां गांव में प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता था. गांव का मौजूदा प्रधान विनय कुमार सिंह भी नहीं चाहता था कि अमर सिंह जैसा मजबूत उम्मीदवार वहां चुनाव लड़े लिहाज़ा वो भी इस साजिश में शामिल हो गया.
पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें महंत सीताराम दास समेत सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस का कहना है कि अपने ऊपर गोली चलवाने वाले पुजारी सम्राट दास अस्पताल से जैसे ही डिस्चार्ज होंगे उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
VIDEO: मंदिर के पुजारी पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं