विज्ञापन

मुझे तो लग रहा था मेरा काम तमाम कर दिया जाएगा...जेल से बाहर आने पर NDTV से बातचीत में पप्पू यादव

पप्पू यादव ने जेल से निकलने के साथ ही आरोप लगाया कि पटना, दिल्ली और पूर्णिया के नेता उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. इस आरोप पर शनिवार को जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जोरदार पलटवार किया. जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने पप्पू यादव को ‘राजनीति का कायर’ करार दिया.

मुझे तो लग रहा था मेरा काम तमाम कर दिया जाएगा...जेल से बाहर आने पर NDTV से बातचीत में पप्पू यादव
  • पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है
  • पप्पू यादव ने जेल से रिहा होते ही आरोप लगाया कि पटना, दिल्ली और पूर्णिया के नेताओं ने उनकी हत्या की साजिश रची
  • पप्पू यादव ने जेल में 24 घंटों तक पानी न मिलने और हत्या की साजिश रचने की बात कही
नई दिल्ली:

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी का दौर उनके जमानत पर रिहा होने के बाद भी नहीं थमा है. पप्पू यादव ने जेल से निकलने के साथ ही आरोप लगाया कि पटना, दिल्ली और पूर्णिया के नेता उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. इस बीच पप्पू यादव ने एनडीटीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और कई बड़े दावे किए.

ये भी पढ़ें : 'एक मंत्री का नाम लूंगा और अब खोलूंगा खेमका हत्याकांड के राज...' : जेल से बाहर आने के बाद पप्पू यादव

24 घंटों तक पानी नहीं दिया, मुझे लगा कि...

पप्पू यादव ने कहा कि मुझे जेल के जिस कमरे में रखा गया था, उसमें कैसे कोई रह सकता था. 24 घंटों तक पानी नहीं दिया गया. सबसे ज़्यादा डर तो मुझे अस्पताल में लग रहा था. मुझे लग रहा था कि वहीं सुपरिटेंडेंट के साथ मिलकर मेरा काम तमाम कर दिया जाएगा. मेरी हालत ये थी कि मैं सात दिन सो नहीं पाया, अभी मेरी तबियत ठीक नहीं है. अब मैं पूरा चेक अप करवाऊंगा.

ये भी पढ़ें : कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, जानें क्या है कानूनी पेंच

मैं कोई भगोड़ा हूं क्या?

इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि मैं उन सभी नेताओं का नाम सामने लाऊंगा. जिन्होंने एक महीने में मेरे खिलाफ साजिश रची. आधी रात को सादे कपड़े में मेरे घर पहुंच गए, मैं कोई भगोड़ा हूं क्या? मैं स्पीकर से मिलूंगा और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दूंगा. खेमका मामले में गलत एनकाउंटर किया गया, मेरे पास गवाह आ गए हैं. सच बोलने से डर तो लगेगा अब लेकिन मेरी लड़ाई जारी रहेगी.

लेखक के बारे में
img
प्रशांत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pappu Yadav Statement, Jail Mistreatment, Water Deprivation, Hospital Threat Allegation, Conspiracy By Leaders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com