उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Lok Seva Aayog) ने 17 मार्च को होने वाली यूपी पीसीएस (UPPCS Examination 2024) प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है. अब परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी. यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 5,74,538 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 220 पद भरे जाएंगे.
परीक्षा स्थगित करने को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी किया है. आयोग ने कहा, "आयोग के विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2024 दिनांक 01-012024 के अंतर्गत विज्ञापित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा 2024 के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा प्रश्नगत परीक्षा 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित थी. उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है. प्रश्नगत परीक्षा जुलाई में संभावित है, जिसकी सूचना यथा समय दी जाएगी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक और एग्जाम रद्द होने के बाद आयोग के लिए पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था.
आयोग की तरफ से परीक्षा स्थगित करने को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद परीक्षा रद्द होने के पीछे की वजह पेपर लीक होना तो नहीं है?
ये भी पढ़ें:- अब 22 भारतीय भाषाओं में हो सकेगी CBSE की पढ़ाई, 28 हजार स्कूलों को एडवाइजरी जारी
भारत के 28 छात्रों को इस साल अमेरिका ने वापस भेजा, केंद्र ने लोकसभा में दी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं