उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) से पहले कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण (Asim Arun) ने वीआरएस की घोषणा करके चौंका दिया. उनके राजनीति में आने और विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है. इस बीच, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद 1994 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी असीम कुमार अरुण ने फेसबुक पर घोषणा की कि उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की मांग की है. उन्हें मार्च 2021 में कानपुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
असीम अरुण ने कहा, ''मैंने वीआरएस के लिए आवेदन दिया है क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा एक नये रूप में करना चाहता हूं. मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि मुझे योगी आदित्यनाथ जी ने भाजपा की सदस्यता के योग्य समझा.''
सर्विस के दौरान कई मेडल जीत चुके और ईमानदार पुलिस अधिकारी माने जाने वाले असीम अरुण की इस अचानक घोषणा ने कई लोगों की भौंहें चढ़ा दीं. बीती रात, यूपी पुलिस के पूर्व चीफ और मौजूदा समय में बीजेपी के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने असीम अरुण के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह असीम अरुण को मिठाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं.
पुलिस की वेबसाइट में असीम अरुण अब भी कानपुर पुलिस आयुक्त के रूप में लिस्ट हैं. उनकी कम से कम 8 साल की सर्विस अभी बाकी थी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उन्होंने सरकार से अपने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन में तेजी लाने के लिए कहा है.
असीम अरुण के पिता भी एक सम्मानित पुलिस अफसर थे. उनके उत्तर प्रदेश में डीजीपी के तौर पर सेवाएं दी थीं. असीम अरुण उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से ताल्लुक रखते हैं और ऐसी अटकलें हैं कि वह कन्नौज की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
पिछले साल कानपुर के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालने से पहले अरुण इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 के प्रमुख और एटीएस के चीफ जैसे कई अहम ओहदों पर काम कर चुके हैं.
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा 14, तीसरा 20, चौथा 23, पांचवां 27, छठा 3 मार्च और सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च होगी. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.
उत्तर प्रदेश की सियासी लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है. बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता बनाने की कोशिश में जुटी है. बीजेपी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव की पार्टी सपा बीजेपी को हराकर सत्ता में आने की कोशिश में है. कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में है.
वीडियो: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं