विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2021

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी के दौरे पर, कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी

UP Elections 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में काफी समय से सक्रिय हैं, प्रियंका रायबरेली और अमेठी के दौरे पर जाएंगी.

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी के दौरे पर, कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. (फाइल)
लखनऊ:

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही विभिन्न दलों में सरगरमियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस (Congress) भी विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में काफी समय से सक्रिय हैं, आज प्रियंका रायबरेली और अमेठी के दौरे पर जाएंगी. इससे पहले प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लिया था और नेताओं की राय जानी थी. 

प्रियंका गांधी पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान वह आज अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी, वहीं गांधी परिवार के गढ़ समझे जाने वाली अमेठी भी जाएंगी. रायबरेली और अमेठी में प्रियंका गांधी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं थीं और प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी.

प्रियंका गांधी ने चुनाव समिति की बैठक के बाद ट्वीट किया, "उप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक. इस बार चुनाव समिति में वरिष्ठ सदस्यों, युवाओं, महिलाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की भागीदारी के चलते बहुत सार्थक चर्चा हुई. सबकी भागीदारी, सबकी जिम्मेदारी के मंत्र के साथ कांग्रेस ने चुनावों के लिए जोरदार दस्तक दी है."

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व उम्मीदवारों के चयन के लिए नेताओं की राय जानने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी. 

देश प्रदेश: UP चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, मंथन में जुटीं प्रियंका गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2022, Priyanka Gandhi UP Visit, Priyanka Raebareli Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com