- समाजवादी पार्टी के गढ़ आज़मगढ़ में ओवैसी ने दी दस्तक
- मुस्लिमों को लामबंद करने की कोशिश, बोले- हमें चाहिए सत्ता में हिस्सेदारी
- ओमप्रकाश राजभर के साथ किया है गठबंधन, यूपी चुनावों में उतारेंगे उम्मीदवार
हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गढ़ समझे जानेवाले आजमगढ़ और जौनपुर का दौरा किया. ओवैसी अपने पूर्वांचल दौरे में मुसलमानों को संकेत दे गए कि मुस्लिम अब किसी खास दल के इशारे पर सिर्फ न तो ताली बजाएगा और वोट करेगा बल्कि अब उसे भी सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए.
ओवैसी मंगलवार की सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से वो सड़क के रास्ते से जौनपुर होते हुए आजमगढ़ पहुंचे. बीच रास्ते में उनका जोरदार स्वागत हुआ. ओवैसी जब दोपहर दो बजे के करीब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे तो कार्यकर्ताओं की भीड़ और उनका स्वागत देख गदगद हो गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
AIMIM chief Assadudin Owaisi visits Azamgarh & Jaunpur
— ANI UP (@ANINewsUP) January 12, 2021
"I've come to meet with Mr Rajbhar. AIMIM is a part of Bhagidari Sankalp Morcha (BSM). I want to thank people for the warm welcome. I believe that the BSM will perform well in the upcoming Assembly elections," he says pic.twitter.com/xua79hJ23p
ममता बनर्जी के आरोपों पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, ''भारत की सियासत का मैं लैला हूं और मेरे मजनू...''
समाचार एजेंसी ANI से उन्होंने कहा, "मैं ओम प्रकाश राजभर से मिलने आया हूं. एआईएमआईएम भागदारी संकल्प मोर्चा (बीएसएम) का हिस्सा है. मैं गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोगों को धन्यवाद करता हूं. मेरा मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीएसएम अच्छा प्रदर्शन करेगी."
AIMIM चीफ ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया और कहा कि यह पार्टी अब सोशल मीडिया की पार्टी बनकर रह गई है. उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले यूपी विधान सभा चुनाव में उनका गठबंधन यानी भागीदारी संकल्प मोर्चा बड़ी जीत के साथ राज्य की राजनीति में बड़ा फेरबदल करेगा.
बता दें कि ओवैसी चार साल बाद आजमगढ़ पहुंचे हैं. 2016 में हुए साम्प्रदायिक दंगों के बाद उन्होंने कई बार आजमगढ़ आने की इजाजत मांगी थी लेकिन उन्हें परमिशन नहीं मिली थी. तब राज्य में अखिलेश यादव की सरकार थी. एक बार कतो उन्हें आजमगढ़ की सीमा से लौटना पड़ा था. उन्होंने वाराणसी में मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने उन्हें 12 बार पूर्वांचल आने से रोका था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं