- विकास दुबे का करीबी था अमर दुबे
- पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
- कानपुर में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या में था आरोपी
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) के एक साथी को बुधवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. विकास दुबे गैंग के शूटर अमर दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर हमीरपुर जिले में एनकाउंटर में ढेर कर दिया. पुलिस गुरुवार देर रात चौबेपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने और उन्हें जान से मारने के आरोप में विकास दुबे और उसके साथियों की धरपकड़ में अभियान चला रही है.
विकास दुबे का करीबी बताए जाने वाले जय बाजपेयी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. इससे पहले, पुलिस ने मुठभेड़ में दुबे के और साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया था. अग्निहोत्री ने बताया कि था कि पुलिस की दबिश से पहले ही विकास दुबे को थाने से फोन आ गया था, जिसके बाद उसने 25-30 साथियों को फोन करके बुला लिया था और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच, खबर आ रही है कि कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की हत्या में मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) को मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में देखा गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. मंगलवार को होटल में छापे के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उस शख्स ने पुलिस को बताया कि विकास दुबे होटल से फरार हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो कि कुख्यात अपराधी विकास दुबे जैसा दिखता है.
कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास दुबे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के किसी अदालत में सरेंडर कर सकता है. इस बीच, दिल्ली के नजदीक स्थ्ति हरियाणा के दोनों शहरों फरीदाबाद और गुड़गांव को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं