विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

पीएम मोदी को 'अज्ञात खतरा', अब कोई मंत्री भी बिना SPG की सहमति से नहीं जा सकेगा पास

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पीएम मोदी को सलाह दी गई है कि वह रोड शो के कार्यक्रम में कटौती करें.

पीएम मोदी को 'अज्ञात खतरा', अब कोई मंत्री भी बिना SPG की सहमति से नहीं जा सकेगा पास
पीएम मोदी के लिये किसी 'अज्ञात खतरे' की बात कही गई है.
  • पीएम मोदी को खतरा
  • सभी राज्यों को लिखा गया पत्र
  • रोड शो पर भी सलाह
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सुरक्षा को बड़ा खतरा बताते हुये गृह मंत्रालय ने नये नियम जारी किये हैं. सभी राज्यों को भेजे गये अलर्ट के साथ ही कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की विशेष सुरक्षा में तैनात एजेंसी की इजाजत के बिना अब मंत्री और अधिकारी भी उनके नजदीक नहीं जा सकेंगे. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पीएम मोदी को सलाह दी गई है कि वह रोड शो के कार्यक्रम में कटौती करें. गौरतलब है कि पीएम मोदी ही 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से प्रचार की कमान संभालेंगे और वही मुख्य चेहरा हैं. 

PM मोदी की हत्या की आशंका पर शिवसेना का तंज, कहा- यह डरावनी फिल्म की कहानी

जानकारी मिली है कि गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के डीजीपी को लिखे पत्र में पीएम मोदी के लिये किसी 'अज्ञात खतरे' की बात कही गई है. साथ ही कहा गया है कि किसी को भी पीएम मोदी के नजदीक न जाने दिया जाए, इसका कड़ाई से पालन करने की बात कही गई है. 

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में टॉप 21 आतंकियों की सूची जारी की​



यहां तक कि पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी एसपीजी भी अब मंत्रियों की भी तलाशी ले सकती है. वहीं पीएम मोदी जिस तरह आम जनता से मिलने के लिये लोगों के बीच चले जाते हैं इसको लेकर भी आशंका जाहिर की गई है. पीएम मोदी को रोड शो न करने की सलाह दी गई है. वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आने वाले चुनाव के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई है. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Security Threat, Unknown Threat To PM Modi Now Even Minister Could Not Come Close, Home Minister On PM Modi Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com