केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को उत्तराखंड में एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के सफल अभियान की सराहना की. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “हम अपनों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.” विभिन्न एजेंसियों ने आशा और निराशा के बीच लगभग 17 दिन चले बचाव अभियान के तहत सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया.
एस जयशंकर ने ‘एक्स' पर कहा, ''हम अपनों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार.” उन्होंने कहा, “उन लोगों के धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं जिन्होंने उम्मीद खोए बिना ऐसी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मजदूरों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया.
अमित शाह ने ‘एक्स' पर लिखा, “देश के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे हमारे सभी 41 श्रमिक भाइयों को सुरक्षित और सकुशल बचा लिया गया है. देश सुरंग में इतने लंबे समय तक ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के उनके साहस को सलाम करता है.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स' पर लिखा, “उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग हादसे में फंसे सभी श्रमिक बंधुओं के सुरक्षित बाहर निकल आने के समाचार से मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है. इस अभियान पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी. इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की सांस ली है.”
उन्होंने कहा कि यह सभी मजदूरों के परिवारों के लिए खुशी का क्षण है. उन्होंने लिखा, “बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में फंसे इन सभी मज़दूरों को सुरक्षित निकालने में सबसे बड़ा योगदान राहत एवं बचाव कार्य में लगी सभी एजेंसियों जैसे एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, उत्तराखण्ड पुलिस तथा भारतीय सेना का है. मैं इन सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं.”
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इस अभियान की नियमित जानकारी लेते रहे और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मौक़े पर मौजूद रहकर इस बचाव कार्य की प्रगति पर निगाह बनाए रखी.
उन्होंने लिखा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और वीके सिंह की भूमिका और उनकी संवेदनशीलता की भी भरपूर सराहना करता हूं.”
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष ने कहा कि सिल्कयारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को दिन-रात की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है.
गोयल ने ‘एक्स' पर लिखा, “सिल्कयारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को दिन-रात की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की निरंतर निगरानी के चलते यह कार्य अनवरत चला.”
उन्होंने लिखा, “इस कार्य में जुटे सभी श्रमिकों, सुरक्षा बल के जवानों और विशेषज्ञों के सहयोग के लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने क्षण-क्षण समर्पित रहकर, हमारे मजदूर भाइयों के परिवारो को खुशियां लौटाई हैं.”
यह भी पढ़ें -
-- "उन्होंने हमें गले लगाया..." : रैट होल माइनर्स ने बताया टनल में फंसे मजदूरों से मिलने के बाद क्या हुआ?
-- "किसी भी सुरंग से निकलना मुश्किल...": उत्तरकाशी में 41 मजदूरों के सफल रेस्क्यू पर आनंद महिंद्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं