केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने मंगलवार को यहां तीसरे हज एवं उमरा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया. ईरानी ने सऊदी अरब के हज एवं उमरा मामलों के मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया के साथ भारतीय हज यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहयोग के लिए संभावनाओं पर चर्चा की. ईरानी के साथ विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन भी थे. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सत्र के दौरान विचारों और सूचनाओं का आदान-प्रदान भारतीय हज यात्रियों के लिए इस यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होगा.
बयान में कहा गया, ‘‘हज, 2024 के दौरान भारतीय हज यात्रियों के लिए सुविधाओं और सेवाओं में सुधार और करीबी सहयोग की गुंजाइश पर मक्का क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर और हज एवं उमरा मंत्री के साथ भी चर्चा हुई.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईरानी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी के हज एवं उमरा मामलों के मंत्रालय के विनम्र निमंत्रण के लिए आभारी हूं, जो हमारे साझा मूल्यों के महत्व को रेखांकित करता है. प्रिंस सऊद बिन मिशाल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद और हज एवं उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया के साथ एक अच्छी बैठक हुई. हज, 2024 के दौरान भारतीय हज यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की गई.''
भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षरभारत और सऊदी अरब ने रविवार को एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत नयी दिल्ली को 2024 की वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है.
ये भी पढ़ें :
* टॉम क्रूज के सबसे खतरनाक स्टंट का वीडियो शेयर कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कही ये बात
* टीचरों की शिकायत पर स्मृति ईरानी ने लगाई अफसर की क्लास, वीडियो हुआ वायरल
* "न्याय के लिए ढोंग": स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' को बताया दिखावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं