केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा ऐलान किया है. नितिन गडकरी ने कहा कि अब वे पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों में नहीं बैठेंगे. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने नागपुर (Nagpur) के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'वो पेट्रोल और डीजल वाली कार में नहीं बैठेंगे. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि वो दिल्ली में हाइड्रोजन कार (Iydrogen car) इस्तेमाल करते हैं और नागपुर में इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करते है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा वाले मुझे बुलेटप्रूफ कार के अलावा किसी और कार में नहीं बैठने देते.
Addressing distribution program of E- Rikshaw organised by Nagpur Smart City https://t.co/9QugtvancN
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 26, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस कारण मुझे इस कार में बैठना पड़ता है, लेकिन तय कर लिया है कि अब मैं पेट्रोल, डीजल वाली कार में नहीं बैठूंगा.' गडकरी ने लोगों से आव्हान किया कि सभी लोग इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर लें. वो काफी फायदेमंद है. धीरे-धीरे देश से पेट्रोल, डीजल के वाहन खत्म हो जाएंगे. इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली 400 कंपनियां भारत में खुल गई हैं.
बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि देशभर में काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है. गडकरी के अनुसार आज के समय में देशभर में 20.8 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हैं. 2021 की तुलना में 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा हैं. इनकी संख्या में 300 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. गडकरी का मानना है कि 2030 तक उनके अनुमान के मुताबिक दो करोड़ वाहन हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं