नया संसद भवन (New Parliament Building) जितना विशाल और स्मार्ट फीचर से लैस है. उतना ही विशाल इसके निर्माण की कहानी है. 'लोकतंत्र के मंदिर' के निर्माण के लिए एक तरह से पूरा देश साथ आया है. नए संसद भवन के निर्माण के लिए सामग्री देश के अलग-अलग राज्यों से मंगाई गई है. यह 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की सच्ची भावना को दर्शाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी इसके साथ ही ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को भी स्थापित करेंगे. सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के सामने रखा जाएगा.
आइए जानते हैं नई संसद के निर्माण में कहां-कहां से मंगवाया गया सामान:-
- नई संसद के लिए सागौन (टिक वुड) की लकड़ी महाराष्ट्र के नागपुर से मंगाई गई है.
-सैंडस्टोन यानी बलुआ पत्थर (लाल और सफेद) राजस्थान के सरमथुरा से खरीदा गया है.
-नई संसद के लिए कार्पेट उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से मंगवाए गए.
-त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से बांस की लकड़ी की फ्लोरिंग मंगवाई गई है.
-स्टोन जाली वर्क्स राजस्थान के राजनगर और उत्तर प्रदेश के नोएडा से लिए गए हैं.
-अशोक प्रतीक को महाराष्ट्र के औरंगाबाद और राजस्थान के जयपुर से मंगवाया गया है.
-नई संसद के लिए अशोक चक्र को मध्य प्रदेश के इंदौर से लिया गया है.
-नई संसद भवन के लिए कुछ फर्नीचर मुंबई से भी मंगाए गए थे.
-लाल लाख राजस्थान के जैसलमेर से लिया गया है.
-राजस्थान के अंबाजी से सफेद संगमरमर पत्थर खरीदे गए हैं.
-केसरिया ग्रीन स्टोन राजस्थान के उदयपुर से मंगवाया गया है.
-पत्थर की नक्काशी का काम आबू रोड और उदयपुर से लिया गया. कुछ पत्थर राजस्थान के कोटपूतली से भी मंगवाए गए
-एम-सैंड को हरियाणा के चकरी दादरी, फ्लाई ऐश ब्रिक्स को एनसीआर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से खरीदा गया था.
-ब्रास वर्क और प्री-कास्ट ट्रेंच गुजरात के अहमदाबाद से लिए गए.
-एलएस/आरएस फाल्स सीलिंग स्टील संरचना दमन और दीव से ली गई.
ये भी पढ़ें:-
BJP ने समझाई भारत की आजादी में 'सेंगोल' की अहमियत, कांग्रेस ने दावों को फर्जी बता मांगा सबूत
VIDEO : मोर थीम पर लोकसभा तो कमल थीम पर राज्यसभा; देखें- स्मार्ट फीचर से लैस नई संसद का हर कोना
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा" : नई संसद का VIDEO शेयर कर PM मोदी ने की एक अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं