विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2018

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेसी सांसद ज्योतिरादित्य से मांगी माफी, जानें क्‍या है पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को गुना से लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी मांगी. ज्योतिरादित्य ने लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेसी सांसद ज्योतिरादित्य से मांगी माफी, जानें क्‍या है पूरा मामला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की फाइल फोटो
  • ज्योतिरादित्य ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था
  • सांसदों को प्रोटोकाल के तहत ऐसे कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाना चाहिए
  • गडकरी ने माफी मांगी और स्वीकार किया कि यह नहीं होना चाहिए था
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को गुना से लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी मांगी. ज्योतिरादित्य ने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक राजमार्ग के उद्घाटन समारोह में उन्हें आमंत्रित नहीं किए जाने और आमंत्रणपत्र में भी नाम नहीं दिए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था. उस समारोह में गडकरी मौजूद थे. लोकसभा में शून्यकाल शुरू होते ही सिंधिया ने कहा, 'स्थानीय सांसदों को प्रोटोकाल के तहत ऐसे कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाना चाहिए.' इसके जबाव में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने माफी मांगी और स्वीकार किया कि यह नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी ली और इसे सत्य पाया. वह कार्यक्रम संबद्ध मंत्रालय ने आयोजित किया था.

आखिर नितिन गडकरी ने क्‍यों कहा कि बिहार में काम करते थक गया हूं?

गडकरी ने कहा, 'मुझे यह पता है और जब मैं वहां उपस्थित था, मुझे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. सांसद का नाम वहां होना चाहिए. सभी लोगों की तरफ से मैं माफी मांगता हूं और यह दोबारा नहीं होगा.' इस दौरान कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल के सहयोग से सिंधिया और मध्य प्रदेश के सतना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गणेश सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच वाकयुद्ध हुआ.

रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार के एक मंत्री बोले, मेरे विभागों ने एक करोड़ युवाओं को दी नौकरी

इस जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सांसद सिंधिया ने कहा कि सांसदों के हितों की रक्षा होनी चाहिए और इस गलती के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाही की जानी चाहिए, क्योंकि यह मामला एक सांसद के विशेषाधिकार हनन का मामला है.

उमा भारती की बाबा रामदेव को चिट्ठी- ऐसा कोई भी जुमला मुझे हानि पहुंचा सकता है

सिंधिया के शांत नहीं होने पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन मध्यस्थता करते हुए कहा, 'संरक्षण देने के लिए क्या मुझे एक लट्ठ लेके देना चाहिए. मैं गडकरी जी की प्रशंसा करूंगी कि उन्होंने माफी मांगी लेकिन दूसरे पक्ष का व्यवहार प्रशंसनीय नहीं है.'

VIDEO: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था- हम गड्ढे भरने में नाकाम रहे
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Union Minister Nitin Gadkari, Parliament, Jyotiraditya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com