विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2020

भारत को अगले कुछ महीनों में कोविड-19 का टीका मिलने की उम्मीद : हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत के पास अगले कुछ महीनों में कोविड-19 का टीका होने की उम्मीद है और देश अगले छह महीने में लोगों को टीका उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में होना चाहिए.

भारत को अगले कुछ महीनों में कोविड-19 का टीका मिलने की उम्मीद : हर्षवर्धन
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत के पास अगले कुछ महीनों में कोविड-19 का टीका होने की उम्मीद है और देश अगले छह महीने में लोगों को टीका उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में होना चाहिए. उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन्स एंबुलेंस की वार्षिक आम बैठक में यह टिप्पणी की.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘हम टीके के विकास की प्रक्रिया में काफी गहराई से शामिल हैं...अधिक से अधिक अगले कुछ महीने में हमारे पास टीका होने की उम्मीद है और आशा है कि अगले छह महीने में भारत के लोगों को टीका उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में हम होंगे.''

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में छह फुट की दूरी बनाए रखने, समय-समय पर हाथ धोने, मास्क और फेस कवर पहनने, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर, जैसे ‘सामाजिक टीके' का पालन किया जाना चाहिए. हर्षवर्धन ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने अपने रक्त केंद्रों के जरिए यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं कि जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की कोई कमी न पड़े.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Harsh Vardhan, Covid Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com