केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का अपमान कर प्रियांक खरगे अपने पिता और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को ‘गाली की राजनीति' में ‘पीछे' छोड़ रहे हैं. अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘गालीबाज कांग्रेस अपने दिन गिनो, कर्नाटक आपको करारा जवाब देगा.''
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जबरदस्त समर्थन' मिलता देख कांग्रेस नेताओं ने मोदी, उनके परिवार और समुदाय को ‘अपशब्द' कहना शुरू कर दिया है. ठाकुर ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘जहरीले सांप'' वाली टिप्पणी के बाद बेटे प्रियांक ने 'गाली की राजनीति' में पिता से आगे निकलकर नालायक बेटा के रूप में हमारे प्रधानमंत्री का अपमान किया है.''
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
प्रियांक खरगे ने सोमवार को पीएम मोदी को ‘नालायक' कहा, जिसके बाद बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उन पर निशाना साधा. हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणी उन्होंने (प्रियांक) कभी नहीं की. प्रियांक, कलबुर्गी जिले के चित्तपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं. कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होना है और मतों की गिनती 13 मई को होगी.
ये भी पढ़ें : मेरे खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर PM मोदी चुप क्यों रहते हैं: उद्धव ठाकरे
ये भी पढ़ें : बीजेपी केजरीवाल की 'राजनीतिक हत्या' करना चाहती है, लेकिन वह सफल नहीं होगी : AAP
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं