शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने सोमवार को सवाल किया कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यों रहते हैं. ठाकरे ने मुंबई में ‘महा विकास आघाडी' की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ 91 बार अपशब्द कहे, लेकिन जब आपके लोग मेरे और मेरे परिवार को लेकर अपशब्द कहते हैं, तब आप चुप क्यों रहते हैं .''
उन्होंने कहा, ‘‘उनकी अभद्र भाषा उनकी संस्कृति को दर्शाती है.'' ठाकरे ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन को लेकर उनकी आलोचना किए जाने का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कांग्रेस और राकांपा के साथ जाता हूं, तो वे (भाजपा) दावा करते हैं कि मैंने हिंदुत्व को छोड़ दिया है. अगर ऐसा है तो (आरएसएस प्रमुख) मोहन भागवत के मस्जिद जाने पर उनका क्या कहना है.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ठाकरे ने कहा कि वह रत्नागिरी जिले में प्रस्तावित रिफाइनरी के स्थल बारसू का छह मई को दौरा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं वहां जाऊंगा और स्थानीय लोगों से बात करूंगा. आप मुझे कैसे रोक सकते हैं. यह पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) नहीं है.''उन्होंने कहा, ‘‘हां, जब मैं मुख्यमंत्री था तब मैंने रिफाइनरी के लिए इस जगह का सुझाव दिया था, लेकिन (मोदी को) मेरे पत्र में यह नहीं कहा गया था कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलानी चाहिए.''
ठाकरे ने सरकार पर महाराष्ट्र से बड़ी परियोजनाओं को स्थानांतरित करने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘हम मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के टुकड़े कर देंगे.''ठाकरे ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए सुझाव दिया कि उद्योगपति गौतम अडाणी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए ताकि भारत के लोग सीख सकें कि उनकी तरह अमीर कैसे बनें.
राकांपा नेता अजीत पवार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की राज्य सरकार मुंबई नगर निगम सहित स्थानीय निकायों के चुनावों की घोषणा करने से हिचकिचा रही है, क्योंकि उसे अपनी हार का डर है. इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने दावा किया कि भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट मुंबई नगर निगम चुनाव जीतना चाहता है क्योंकि उनकी नजर नगर निकाय के 92,000 करोड़ रुपये की सावधि जमा पर है. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नाना पटोले ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात' रेडियो कार्यक्रम की 100 कड़ी पर जनता की बड़ी रकम खर्च की गई.
ये भी पढ़ें-
- कर्नाटक चुनाव में भ्रष्टाचार नहीं, बेरोजगारी है सबसे बड़ा मुद्दा : NDTV-CSDS सर्वे
- NDTV-CSDS सर्वे: केंद्र और राज्य में BJP सरकार से कितने संतुष्ट हैं कर्नाटक के लोग?
संजय राउत का बड़ा दावा - "15 से 20 दिनों में गिर जाएगी शिंदे सरकार"
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं