विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2025

ड्रग्स तस्करों की अब खैर नहीं, अमित शाह एक्शन में, करेंगे ये बड़ा ऐलान

सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा

ड्रग्स तस्करों की अब खैर नहीं, अमित शाह एक्शन में, करेंगे ये बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. 16 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में इसे आयोजित होगा. इस अवसर पर अमित शाह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की वार्षिक रिपोर्ट-2024 जारी करेंगे और ऑनलाइन ड्रग विनष्टीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे. 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों के हितधारक भाग लेंगे.

कार्यक्रम में अमित शाह करेंगे समीक्षा

यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशा-मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान करेगा. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय "संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी" है. सम्मेलन में सभी संबंधित हितधारकों द्वारा देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों की व्यापक समीक्षा और विश्लेषण किया जाएगा. साथ ही भविष्य के रोडमैप पर विचार-विमर्श होगा.

सम्मलेन के दौरान ये छह तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे 

  • नशा-मुक्त भारत @ 2047 – होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच
  • एकीकृत जांच – टॉप टु बॉटम / बॉटम टु टॉप अप्रोच
  • भगोड़ों पर नजर और विदेशी अपराधियों का प्रबंधन - रणनीतिक दृष्टिकोण 
  • प्रीकर्सर, सिंथेटिक ड्रग्स और क्लेन लैब्स 
  • डार्क वेब और क्रिप्टो जांच 
  • वैश्विक तस्करी में मल्टी मोडल कार्यप्रणाली 

इन विचार-विमर्शों से विभिन्न हितधारकों की ताकत का उपयोग कर रणनीति तैयार करने के लिए कार्रवाई योग्य परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है. NCB और राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स भविष्य की साझेदारी पेश करते हैं, जो मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी, खुफिया जानकारी और सामुदायिक कार्रवाई को एकीकृत करती है.

मोदी सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाई है. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2021 में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक समर्पित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) गठित करने का निर्देश दिया था.

लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The National Conference Of ANTF, Amit Shah, Amit Shah News, Amit Shah Address Public Meeting, Drug Trafficking In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com