विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2025

सोचा नहीं था कभी गैस पर खाना पका सकेंगे... उज्जवला योजना की लाभार्थी ने PM मोदी को दिया धन्‍यवाद

पीएम मोदी ने उज्जवला योजना की शुरुआत इसी मकसद से की थी कि महिलाओं को चूल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाया जाए. इस योजना के तहत गरीब परिवारों, खासकर ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है.

सोचा नहीं था कभी गैस पर खाना पका सकेंगे... उज्जवला योजना की लाभार्थी ने PM मोदी को दिया धन्‍यवाद
  • पीएम उज्जवला योजना से गुजरात के डांग जिले की संजनाबेन को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला, जिससे उनका जीवन आसान हुआ है.
  • योजना ने जंगल से लकड़ी काटने की कठिनाई और धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को समाप्त किया है.
  • संजनाबेन ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए इस योजना को गरीब महिलाओं के लिए एक वरदान बताया है.
डांग:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई पीएम उज्जवला योजना से महिलाओं का जीवन बेहतर हो रहा है. यह योजना बहुत सी महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है. गुजरात के डांग जिले के झरण गांव में रहने वाली संजनाबेन को इस योजना के तहत उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन मिला, जिसने उनकी जिंदगी को आसान बना दिया. संजनाबेन को जंगल से लकड़ी लाकर चूल्हा जलाने की मेहनत और धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से अब उन्हें छुटकारा मिल गया है. अब वे घर पर आसानी से और जल्दी खाना बना सकती हैं, जिससे समय की बचत होती है और परिवार के साथ खाने का आनंद भी बढ़ गया है.

बता दें कि पीएम मोदी ने उज्जवला योजना की शुरुआत इसी मकसद से की थी कि महिलाओं को चूल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाया जाए. इस योजना के तहत गरीब परिवारों, खासकर ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है. इस साल भी इस योजना ने देशभर में लाखों परिवारों को लाभ पहुंचाया है, जिसमें संजनाबेन जैसे लोग शामिल हैं. यह योजना न केवल स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, बल्कि महिलाओं के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाती है, जिससे वे समय और ऊर्जा का उपयोग अन्य उत्पादक कार्यों में कर सकें.

जंगल से लकड़ी काटकर लानी पड़ती थी: संजनाबेन

संजनाबेन की खुशी इस बात का प्रमाण है कि यह योजना ग्रामीण भारत में सकारात्मक बदलाव ला रही है.

आईएएनएस से बातचीत में संजनाबेन ने बताया कि पहले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. कभी सोचा नहीं था कि हम लोग भी गैस पर खाना पका सकेंगे. रोजाना की तरह से जंगल से लकड़ी काटकर लानी पड़ती था. बरसात के दिनों में काफी समस्याएं होती थी. एक दिन हमें पीएम मोदी की उज्जवला योजना के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद हमने योजना का लाभ लेने के लिए अप्लाई किया.

पीएम मोदी का धन्‍यवाद,  योजना को जमकर सराहा 

इसके कुछ दिनों बाद हमें इस योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ नहीं मिलता तो हमें हमेशा जंगल से लकड़ी काटकर चूल्हा जलाने पर मजबूर होना पड़ता. अब हमें उस समस्या से छुटकारा मिल गया है. संजनाबेन ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना काफी अच्छी है. पीएम मोदी का तहे दिल से धन्यवाद, गरीब महिलाओं के जीवन में यह योजना एक वरदान बनकर आई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Ujjwala Yojana, PM Narendra Modi, PM Ujjwala Yojana Beneficiaries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com