विज्ञापन

कौन हैं 70 साल के सुरेश कुमार, जो 702 किमी दूर साइकिल से कन्याकुमारी पहुंचे; PM मोदी ने की तारीफ

राजाजीनगर से बीजेपी विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 51 साल बाद, कन्याकुमारी के लिए यह मेरी दूसरी साइकिल यात्रा थी, वह भी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद.

कौन हैं 70 साल के सुरेश कुमार, जो 702 किमी दूर साइकिल से कन्याकुमारी पहुंचे; PM मोदी ने की तारीफ
पीएम मोदी ने की एस सुरेश कुमार की तारीफ.
  • कर्नाटक के बीजेपी विधायक एस सुरेश कुमार ने साइकिल से 702 किलोमीटर की दूरी तय की.
  • पीएम मोदी ने सुरेश कुमार की इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी.
  • सुरेश कुमार ने बीमारी से ठीक होकर कन्याकुमारी के लिए अपनी दूसरी साइकिल यात्रा पूरी की.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के बीजेपी विधायक एस सुरेश कुमार से बात की और बेंगलुरु से साइकिल से कन्याकुमारी तक जाने की उनकी उपलब्धि की प्रशंसा की. दरअसल 70 साल के सुरेश कुमार ने एक दुर्लभ तंत्रिका विकार से उबरने के बाद महज पांच दिनों में साइकिल की सवारी कर 702 किमी की दूरी तय करने की उपलब्धि हासिल की. इस तंत्रिका रोग की वजह से उन्हें महीनों तक बिस्तर पर रहना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- मुंबई का बॉस कौन? 3 खेमों में महासंग्राम, 3 तरह के वोटर तय करेंगे अंजाम

पीएम मोदी ने की सुरेश कुमार की शादी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, साइकिल चलाकर बेंगलुरु से कन्याकुमारी पहुंचने की श्री एस. सुरेश कुमार जी की उपलब्धि सराहनीय और प्रेरणादायक है. तथ्य यह है कि स्वास्थ्य संबंधी झटकों से उबरने के बाद यह किया गया था, जो उनके धैर्य और अडिग भावना को उजागर करता है. यह तंदुरूस्ती का भी अहम संदेश देता है."

पीएम मोदी की कॉल से रोमांचित हूं-सुरेश कुमार

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सुरेश कुमार से बात की और उन्हें इस प्रयास के लिए बधाई दी. वहीं सुरेश कुमार ने भी पोस्ट कर कहा कि साइकिल चलाकर कन्याकुमारी तक 702 किलोमीटर की यात्रा करने को लेकर प्रधानमंत्री ने बधाई देने के लिए उन्हें कॉल की उससे वह रोमांचित हैं.

बीमारी से ठीक होने के बाद साइकिल यात्रा

राजाजीनगर से बीजेपी विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 51 साल बाद, कन्याकुमारी के लिए यह मेरी दूसरी साइकिल यात्रा थी, वह भी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद. बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रमुख के अन्नामलाई ने भी सुरेश कुमार की उपलब्धि की सराहना की. अन्नामलाई ने कहा कि उनकी यात्रा जोरदार तरीके से याद दिलाती है कि झटके अस्थायी होते हैं. अगर हम साहस और अनुशासन को चुनते हैं तो वे स्थायी साथी हो सकते हैं.

अन्नामलाई ने की 702 किमी. की यात्रा की तारीफ

अन्नामलाई ने कहा कि राजाजीनगर पेडल पावर' के बैनर तले युवाओं के साथ पांच दिनों तक 702 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व कर उन्होंने साबित कर दिया है कि तंदुरूस्ती, लचीलापन और सार्वजनिक नेतृत्व साथ-साथ चल सकते हैं, जिससे हर भारतीय को अपनी सीमा पार करने और अपने स्वास्थ्य को पुनः प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है.

इनपुट- भाषा के साथ

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, S Suresh Kumar, PM Modi Praise S Suresh Kumar, S Suresh Kumar Cycled, Bengaluru To Kanyakumari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com