विज्ञापन
4 years ago
मुंबई:

LIVE UPDATES: संजय राउत को लंबी पूछताछ के बाद रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया था. पतरा चाल रिडेवलपमेंट केस की जांच में पता चला कि 1 करोड़ 6 लाख रुपये संजय राउत और वर्षा राउत के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था.कोर्ट ने सुनवाई के बाद संजय राउत को चार दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया है. 

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को उपनगरीय मुंबई में पार्टी नेता संजय राउत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. ठाकरे कार में उपनगरीय भांडुप स्थित राउत के आवास पहुंचे. ठाकरे और राउत को काफी करीबी माना जाता है. उद्धव ठाकरे के साथ पार्टी के कई नेता भी राउत के घर पहुंचे.  

बता दें कि राउत से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित ईडी के स्थानीय कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और आधी रात के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी सोमवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत को जांच के लिए अस्पताल ले गए, जिसके बाद इन्हें विशेष अदालत ले जाया गया.

Here are the Live Updates on Sena MP Sanjay Raut's Arrest:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Shiv Sena MP Sanjay Raut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com