पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज शुभेंदु सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश कर सकती है. इससे राज्य में एक नई राजनीतिक जंग की शुरुआत हो सकती है, जिसके संकेत मिल रहे हैं. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस हमेशा से इस बिल के विरोध में रही है. उधर, मॉनसून की बारिश ने मुंबई का हाल बेहाल कर दिया है. मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है, इस वजह से अंधेरी सबवे बंद करना पड़ा है. मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अयोध्या में श्री राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल जनहित याचिकाओं पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले की सीबीआई से जांच कराने, उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग गठित करने और चढ़ावे का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराने की मांग की जा रही है. देशभर की सभी बड़ी खबरों को जानने के लिए हमारे साथ बने रहें.
Breaking News LIVE Update...
राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास खाली करने के मामले में फंसा पेंच
राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास खाली करने के मामले में एक पेंच फंस गया है. इस वह से आज 10 सर्कुलर आवास के पूरी तरह से खाली होने पर संशय है. दरअसल, 10 सर्कुलर आवास के आवंटन के समय मिले समानों की लिस्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण ये पेंच फंसा है. ऐसे में राबड़ी देवी की तरफ से खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग से 5 जुलाई तक समय मांगा गया है.
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा, सिया ने लिये थे 1 करोड़ रुपये
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. केतन की हत्या की आरोपी सिया ने उससे शादी की शॉपिंग के लिए 1 करोड़ रुपये लिए थे. फिर उसने यह रकम अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी, जिसके साथ मिलकर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया. केतन अग्रवाल को दोनों ने मिलकर लोहागढ़ किले से नीचे एक गहराई खाई में धकेल दिया था. यह रकम शादी की खरीददारी के नाम पर ऐंठी गई थी.
पानी को लेकर हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है. हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच इसे लेकर MOU भी साइन हो गया है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस समझौते के दौरान मौजूद रहे. 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के अनुसार, राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध होगा. इससे रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं में तेजी आएगी, राज्यों के बीच सहयोग से जल प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी.
अपहरण, छेड़छाड़, बलात्कार और हत्या के अपराध में दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा
अपहरण, छेड़छाड़, बलात्कार और हत्या के अपराध में दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा सुनाई गई है. 65 वर्षीय आरोपी भीमराव प्रभाकर कांबले को सात मामलों में दोषी पाया गया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था.
नोएडा के सेक्टर-119 की अरण्या सोसाइटी की बिल्डिंग में लगी आग
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित और अरण्या सोसाइटी में आग लगी है. इमारत की 21 मंजिल पर आग लगी है, जिसे बुझाने के लिए आधा दर्जन फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. इस बिल्डिंग में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है. ये सोसायटी नोएडा के थाना सेक्टर-113 में आती है.

अमरनाथ की पवित्र गुफा में LG मनोज सिन्हा ने की पूजा, यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में पूजा कर यात्रा की औपचारिक शुरुआत कर दी है. हालांकि, आम लोगों के लिए यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है. इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने एक्स पोस्ट में कहा, 'हर-हर महादेव! श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' करके और वार्षिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत करके मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मैंने बाबा बर्फानी से सभी की शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. 3 जुलाई से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए प्रशासन, श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय, सेवा प्रदाता और स्वयंसेवक पूरी तरह से मिलकर काम कर रहे हैं. सभी संबंधित लोग यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं कि सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुरक्षित, परेशानी-मुक्त और यादगार हो. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सुविधाओं और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अमूल्य सहयोग के साथ, हम भक्तों का आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए स्वागत करने को पूरी तरह तैयार हैं. बाबा अमरनाथ जी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें!'
Har Har Mahadev! Truly blessed to perform the 'Pratham Puja' at the Holy Cave of Shri Amarnath Ji, marking the ceremonial start of the annual pilgrimage. Prayed to Baba Barfani for peace, prosperity, health and well-being of all.
— Manoj Sinha (@manojsinha_) June 29, 2026
As the Yatra commences on July 3rd, the… pic.twitter.com/5xvzmxnzCO
पटना के दीदारगंज में तेल गोदाम में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी नहीं बुझे पाए दमकलकर्मी
बिहार में पटना के दीदारगंज में तेल गोदाम में भीषण आग लग गई. देर रात लगी आग ने पूरे गोदाम को चपेट में लिया. गोदाम में डालडा, रिफाइंड और सरसों तेल का गोदाम था. इस आग को बुझाने में 22 दमकल की गाड़ियां जुटीं. 8 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है. आग की वजह से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की आशंका है. संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. हालांकि, इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अयोध्या में तुलसी नगर स्थित SBI बैंक की ब्रांच में पुलिस जांच के लिए पहुंची
अयोध्या में तुलसी नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में पुलिस जांच के लिए पहुंची है. बता दें कि इसी बैंक में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट का बैंक खाता है. इसी बैंक में है. इस बैंक के 2 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है.
राम मंदिर चंदा गबन मामले में चंपत राय ने अयोध्या पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राम मंदिर चंदा गबन मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अयोध्या पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है. चंपत राय के साथ शिकायतकर्ता ने भी बयान दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि चंपत राय से पूछताछ नहीं हुई है, सिर्फ बयान दर्ज किया गया है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे यूपी का दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे. नितिन नवीन चुनावी राज्य में तीन और चार जुलाई को रहेंगे. संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी साथ रहेंगे. भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का ये यूपी का पहला संगठनात्मक दौरा है. प्रदेश बीजेपी की टीम के गठन के वह यूपी दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और मोर्चों के साथ बैठक करेंगे. इस तरह प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. नई टीम के गठन के बाद यूपी बीजेपी राज्य में हैट्रिक लगाने का लक्ष्य रखे हुए है. जल्द ही चुनावी समितियों का गठन भी होगा, केंद्र की ओर से भी यूपी के चुनाव प्रभारी की नियुक्ति होनी है.
बंगाल में UCC बिल से 4 बीवियों और 14 बच्चों पर लगेगी रोक: शमीक भट्टाचार्य
राज्यसभा सांसद और पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य का कहना है कि राज्य में जल्द ही यूसीसी कानून लागू होगा. हालांकि, इससे जनजातीय समुदाय को बाहर रखा जाएगा. लेकिन इससे 4 बीवियों और 14 बच्चों पर रोक लगेगी.
“पश्चिम बंगाल में जल्द UCC लागू होगा। जनजातीय समुदाय इससे बाहर रहेंगे,
— Samik Bhattacharya (@SamikBJP) June 29, 2026
लेकिन ‘’4 बीवी, 14 बच्चे’ पर रोक लगेगी।” pic.twitter.com/DdDseSFKHP
मोहर्रम जुलूस में जहरीली गोलियां बांटने के आरोपी फैय्याज प्रेमजी के परिवार से ATS की पूछताछ
मोहर्रम जुलूस में जहरीली गोलियां बांटने के आरोपी फैय्याज प्रेमजी के माता-पिता और भाई से आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की. पुणे स्थित उसके घर पर जांच एजेंसियों ने परिवार से आरोपी की गतिविधियों, रहन-सहन और हाल के लेन-देन के बारे में जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैय्याज प्रेमजी पिछले दो वर्षों से परिवार से अलग मुंबई में रह रहा था. जांच एजेंसियां इस दौरान उसके संपर्क में रहे लोगों और उसके संबंधों की भी पड़ताल कर रही है.
बैंक को पहले ही लग गई थी राम मंदिर चढ़ावे के चोरी की भनक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. करीब तीन महीने पहले दान चोरी की भनक लगने पर गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश एसबीआई बैंक की तरफ से की गई थी. इस पर आउटसोर्सिंग कंपनी गणनाकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने वाली थी, लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारी गणनाकर्मियों के बचाव में आ गए थे और किसी को भी हटने नहीं दिया. चंपत राय और अनिल मिश्रा के रसूख के आगे बेबस बैंक अधिकारी गणनाकर्मियों को हटा नहीं सके और चोरी का खेल चलता रहा. गणनाप्रक्रिया में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, रमाशंकर मिश्रा, अवनीश और करुणेश शुक्ला समेत अन्य तमाम कर्मियों की भर्ती बैंक ने एक आउटसोर्सिंग कंपनी से कराई थी. लेकिन ये सभी लोग ट्रस्ट के पदाधिकारियों के रिश्तेदार, करीबी थे. मतलब सैलरी बैंक देता था, लेकिन कर्मी ट्रस्ट के लोग थे.
यूपी के अयोध्या में राहत की बारिश
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बारिश हो रहा है. कई दिनों से यूपी में चिलचिलाती धूप और हीट वेव देखने को मिल रही है. अब बारिश से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी के अन्य क्षेत्रों में भी आज बारिश हो सकती है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Rain lashes parts of Ayodhya. pic.twitter.com/GmUQvmCwfM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2026
Mumbai Rain Updates: मुंबई में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव, IMD ने जारी किया अलर्ट
मुंबई के कई हिस्सों में इस समय झमाझम बारिश हो रही है. इससे कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है. मौसम विभाग की मानें तो मुंबई में आज पूरे दिन बारिश होगी. आईएमडी ने भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें उठती दिख रही हैं. प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.
#WATCH | Maharashtra | Rain lashes parts of Mumbai city.
— ANI (@ANI) June 29, 2026
Visuals from Mumbai Coastal Road pic.twitter.com/8sbfkOVlao
पश्चिम बंगाल में पेश होगा यूसीसी बिल, शुभेंदु सरकार ने कहा- इसकी सख्त जरूरत
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने का निर्णय किया है. सरकार का मानना है कि बंगाल को इसकी सख्त जरूरत है. भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान यूसीसी को अपने मेनिफेस्टो के मुख्य एजेंडे के तौर पर प्रस्तुत किया था. केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमने कहा था कि सरकार बनेगी तो यूसीसी लागू करेंगे.