विज्ञापन

राम मंदिर को बस मिलने ही वाला है नया CEO, जानिए कितनी बड़ी थी ये रेस

अयोध्या के राम मंदिर को जल्द नया CEO मिलने वाला है. 5,585 आवेदनों से शुरू हुई चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. 16 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं और अब ट्रस्ट के सामने तीन नामों का पैनल भेजा जाएगा.

राम मंदिर को बस मिलने ही वाला है नया CEO, जानिए कितनी बड़ी थी ये रेस
अयोध्या के राम मंदिर को जल्द नया CEO मिलने वाला है.

अयोध्या के राम मंदिर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति बहुत जल्द होने वाली है. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ़ से गठित तीन सदस्यों वाली कमेटी ने स्क्रूटिनी के बाद चुने गए कुल 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू पूरा कर लिया है. मंगलवार और बुधवार को राम जन्मभूमि परिसर में इंटरव्यू का काम पूरा हुआ. तीन सदस्यों वाली कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) वीके चतुर्वेदी और न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ सुरेश हावड़े शामिल थे. अब 16 लोगों में से तीन लोगों की लिस्ट ट्रस्ट को भेजी जाएगी और ट्रस्ट तय करेगा कि मंदिर का प्रबंधन कौन देखेगा. 

राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने बताया कि कुल 5585 लोगों में आवेदन किया था. इनमें से शुरू में उनके बायोडाटा के हिसाब से 3877 लोगों का नाम चुना गया. इनमें से योग्यता के आधार पर 1580 लोगों का चयन हुआ. इनमें से कुल 111 लोगों को छाँटकर उनका ऑनलाइन इंटरव्यू किया गया. ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर कुल 16 लोगों की फाइनल लिस्ट बनी और इन सभी 16 लोगों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए अयोध्या बुलाया गया. 

सीईओ के पद के लिए आवेदन करने वालों में रक्षा क्षेत्र में काम कर चुके लोग, ब्योरोक्रेसी, कॉर्पोरेट और आइटी के क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल थे. इन 16 लोगों की उम्र 50 से 70 के बीच थी. इन 16 लोगों का चयन कुल आवेदनों का 0.3 प्रतिशत है. कल और आज हुए इंटरव्यू में से तीन लोगों के नामों का पैनल बनाकर राम मंदिर ट्रस्ट को दिया जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट इनमें से एक का चयन कर सीईओ के नाम की घोषणा करेगा. संभव है 2 सितंबर को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में फाइनल नाम पर मुहर लगाकर घोषणा कर दी जाये.

यह भी पढ़ें- 

70 लाख तक में बिकती थी JPSC जॉब, SC-ST को डिस्काउंट... CID के सामने तोते की तरह बोला अभय तिवारी

Explainer: क्या बिहार का खजाना सच में खाली है? कमाई, खर्च, कर्ज और केंद्र पर निर्भरता का पूरा गणित समझिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ayodhya, Ram Janmabhoomi Trust News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com