विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2021

वाराणसी में बैलून गैस सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत, 4 घायल

वाराणसी से एक बुरी खबर आई है, दरअसल वाराणसी के रामनगर इलाके में रविवार को गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल किए गए एक सिलेंडर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए.

वाराणसी में बैलून गैस सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत, 4 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

वाराणसी से एक बुरी खबर आई है, दरअसल वाराणसी के रामनगर इलाके में रविवार को गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल किए गए एक सिलेंडर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए.

जिन लोगों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है, वे खतरे से बाहर हैं, इस बात की जानकारी वाराणसी पुलिस ने दी. मृतकों की पहचान गीता देवी (40) और लल्ला (30) के रूप में हुई है.

वहीं रक्षाबंधन के दिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भी ऐसा हादसा हुआ था. यहां छोटा तालाब के पास एक गुब्बारे के पास रखा गैस सिलेंडर फट गया. इससे गुब्बारा विक्रेता समेत एक अन्य शख्स की मौत हो गई.

जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना में ताजुद्दीन अंसारी निजामुद्दीन अंसारी रेलवे कॉलोनी और शेख इस्माइल की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में सुरेश यादव (35) निवासी सुक्लढाना, विस्मिल मिस्बाह उल अंसारी ताजुद्दीन अंसारी ( 9 ) और रुबा, परवीन, ताजुद्दीन, अंसारी गम्भीर रूप से घायल हो गए.

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना भयानक था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा. मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो गुब्बारा बेच रहे एक बुजुर्ग गुब्बारे में गैस भर रहा था तभी यह दुर्घटना हुआ.  इस दौरान उसके पास खड़ा एक शख्स भी मारा गया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. विस्फोट वाले क्षेत्र में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अनुमान है कि गुब्बारे में गैस भरने के दौरान दुर्घटना हुईहै.  फिलहाल अभी कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Blast, Balloon Cylinder, Gas Cylinder Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com