- भारी बारिश के बाद मल्लेयान गांव की एक सड़क धंस गई और आसपास के खेत पानी से भर गए, जिससे खतरा उत्पन्न हुआ.
- लगभग पैंतीस स्कूल के बच्चे स्कूल से लौटते समय धंसी सड़क के कारण पानी में फंस गए और पार पाना असंभव हो गया.
- गांव के दो युवकों सुखबिंदर सिंह और गगनदीप सिंह ने मानव पुल बनाकर बच्चों और अन्य लोगों को सुरक्षित पार कराया.
भारी बारिश के बाद मल्लेयान गांव में एक सड़क धंस गई और आसपास के खेत पानी से लबालब भर गए. इस बीच, लगभग 35 स्कूल के बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे. लेकिन धंसी हुई सड़क के कारण वे फंस गए. पानी सड़क के टूटे हिस्से से तेजी से बह रहा था और गहराई कमर तक थी, जिससे बच्चों का पार जाना असंभव हो गया था.
एक अनोखा 'जुगाड़' अपनाया
इस संकट की घड़ी में गांव के दो युवक सुखबिंदर सिंह और गगनदीप सिंह मदद के लिए आगे आए. गुरुद्वारे में जैसे ही यह घोषणा हुई कि बच्चे फंसे हुए हैं, ये दोनों अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने एक अनोखा 'जुगाड़' अपनाया, एक मानव पुल बनाकर बच्चों को सुरक्षित पार कराया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2 Men Form Human Bridge, Help 35 Children Cross Flooded Field In Punjab https://t.co/AaORe2URhT pic.twitter.com/HuCOA7czSU
— NDTV (@ndtv) July 24, 2025
इस जुगाड़ से 35 बच्चे और कम से कम 10 अन्य लोग सुरक्षित उस पार पहुंच सके. ग्राम पंचायत सदस्य इंग्रेस सिंह ने बताया कि गगनदीप अपने भतीजे को लेने आए थे और जब सुखबिंदर ने यह विचार रखा, तो गगनदीप ने भी बिना हिचक साथ देने का फैसला किया.
गांव की पंचायत अब इस साहसिक और सेवा भाव से भरे कार्य के लिए इन दोनों युवकों को सम्मानित कर रही है. हालांकि, यह घटना एक गंभीर समस्या की ओर इशारा करती है. मल्लेयान और रसूलपुर गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क ही लोगों के लिए मुख्य रास्ता है. लेकिन आज तक न लुधियाना जिला प्रशासन और न ही स्थानीय पंचायत ने इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम उठाया है. गांववालों ने राज्य सरकार और प्रशासन से इस सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं