ड्रग ओवरडोज के एक संदिग्ध मामले में, 26 और 25 साल की उम्र के दो भाई गुरुवार को पंजाब के फाजिल्का जिले में अपने गांव में एक वाटर चैनल के पास मृत पाए गए. यह घटना उस दिन हुई जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी साइकिल रैली में हिस्सा ले रहे थे.
पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाइयों के शव तेलुपुरा गांव में उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पाए गए, उन्होंने कहा कि वे लोग लंबे समय से ड्रग्स लेते थे, जो उनकी मौत का कारण हो सकता है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में नशे के खिलाफ साइकिल रैली कर युवाओं को संदेश देने की कोशिश कर रहे थे मगर इस हादसे ने इस रैली पर राजनीति तेज कर दी है. भाजपा ने भगवंत मान की रैली को एक जनसंपर्क नौटंकी बताया है. पिछले महीने भी मान ने नशा उन्मूलन के लिए स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
How many more deaths before we leave politics aside, sit together & sincerely work on a solution. Two more real brothers Sushil & Rahul from my neighbouring village Telupura died of a drug overdose this morning. @BhagwantMann @sunilkjakhar @officeofssbadal @Partap_Sbajwa pic.twitter.com/20iQrOvFe9
— Sandeep Jakhar (ਜਾਖੜ/जाखड़) (@SandeepJakharpb) November 16, 2023
वहीं कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने एक्स पर इन दोनों लड़कों के शवों के वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "कितनी और मौतें होंगी तो हम राजनीति को एक तरफ रखकर एक साथ बैठेंगे और समाधान पर ईमानदारी से काम करेंगे. मेरे पड़ोसी गांव तेलूपुरा के दो और सगे भाई सुशील और राहुल की आज सुबह ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं