विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2019

सोशल मीडिया पर अश्लील VIDEO वायरल होने के बाद BJP के दो नेता निलंबित

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पार्टी के दो नेताओं का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया.

सोशल मीडिया पर अश्लील VIDEO वायरल होने के बाद BJP के दो नेता निलंबित
प्रतीकात्मक फोटो.
शिमला :

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पार्टी के दो नेताओं का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया. कुल्लू जिले में पार्टी की युवा शाखा के एक नेता और पदाधिकारी का सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. वीडियों में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वीडियो को साझा करने वालों को चेताया था. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

डीडीए के डायरेक्टर समेत 3 अफसरों के खिलाफ महिला से रेप और अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज

ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ने ही यह वीडियो बनाया था जो कि 12.35 मिनट का है. वीडियो बीजेवायएम नेता (जिसे निलंबित कर दिया गया है) की पत्नी के हाथ उस समय लगा था, जब उस महिला ने फरवरी में उसके पति को व्हाट्सऐप पर इसे भेजा था. उस महिला और नेता की पत्नी के बीच 13.05 मिनट का एक ऑडियो टेप भी जारी हुआ है, जिसमें वह, उस महिला को पति से दूर रहने को कह रही है.

विदेश से वापस लौटा शख्स तो सामने आया पत्नी का अश्लील वीडियो, फिर जो हुआ वह सुनकर कांप जाएंगे आप

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि दोनों नेता कुल्लू जिले की भाजपा इकाई और पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) से जुड़े हैं. कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला के पुलिस से शिकायत करने पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 और 67ए के तहत बंजर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. जिला पुलिस प्रमुख ने सोशल मीडिया यूजर्स को इसकों साझा को लेकर चेताया है.

हुआ खुलासा: ब्रिटेन संसद में रोज 160 बार पोर्न साइट खोलने की कोशिश की गई

जिला पुलिस प्रमुख ने कहा, 'वीडियो को जिसने साझा किया है, या जो इसे साझा करेंगे या इसे अपने पास रखेंगे उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.' एसपी ने बताया कि नेता की पत्नी के इसमें शामिल होने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leaders, BJP Leaders Suspended, BJP Leaders Obscene Video, HP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com