विज्ञापन

'आजा न छू ले मेरी चुनरी सनम...', गोल मटोल बच्चे का VIDEO शेयर कर वैभव सूर्यवंशी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

दिवाली के मौके पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं है. उन्हें हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए बिहार का कप्तान बनाया गया है.

'आजा न छू ले मेरी चुनरी सनम...', गोल मटोल बच्चे का VIDEO शेयर कर वैभव सूर्यवंशी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
वैभव सूर्यवंशी
@CricCrazyJohns/X

देश में आज (आठ नवंबर 2026) दीवाली की धूम मची हुई है. लोग हर्षोल्लास के साथ पर्व को मना रहे हैं. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए लोगों को खास तरीके से दीवाली की शुभकामनाएं दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा बालक पटाखा जला रहा है. यहां तक तो सबकुछ ठीक थी. मगर ज्यों ही पटाखा फटा उसके बाद वह मस्ती में डांस करने लगा. इस दौरान जो गाना बजता है. वह भी काफी मजेदार था. गाने का बोल है 'आजा न छू ले मेरी चुनरी सनम...'. यह गाना सलमान खान और सुष्मिता सेन की फिल्म बीवी नंबर-1 का है, जो कि साल 1999 में आई थी.

2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया है बिहार का कप्तान 

वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए महज 15 साल की उम्र में कप्तान बनाया गया है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी सूरज कश्यप के हाथों में रखी गई है. टूर्नामेंट का आगाज 14 नवंबर से हो रहा है. वैभव को शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की कमान मिली है. जिन दोनों मुकाबलों में वह टीम की अगुवाई करेंगे. वह मैच सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @CricCrazyJohns/X

बिहार क्रिकेट प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन का बयान 

वैभव सूर्यवंशी के कप्तान बनाए जाने के बाद बिहार क्रिकेट के प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन ने कहा, 'वैभव ने बेहद की कम समय में शानदार प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का प्रदर्शन किया है. यह बड़ी जिम्मेदारी एक क्रिकेटर और लीडर के रूप में आगे बढ़ने के लिए उन्हें मौका प्रदान करेगी.'

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने भारत की तरफ से कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 10 पारियों में 29.50 की औसत से 295 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 81 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- दूसरे वनडे मे बारिश बनी विलेन, लेकिन भारत रहा बाजीगर, न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com