विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2022

मुंबई की सड़क पर जन्मदिन मनाने और तलवार से केक काटने पर दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर कुछ लोगों को सड़क पर जश्न मनाते और एक व्यक्ति को तलवार से केक काटते देखा गया.

मुंबई की सड़क पर जन्मदिन मनाने और तलवार से केक काटने पर दो गिरफ्तार
कोविड संबंधी प्रोटोकॉल तोड़ने और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है
मुंबई:

मुंबई में एक सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाने और केक काटने के लिए तलवार का प्रयोग करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांदिवली उपनगर में सोमवार को एक मॉल के पास पार्टी हो रही थी.

सागर हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार का एक और साथी गिरफ्तार, बयां की मर्डर की पूरी कहानी

बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर कुछ लोगों को सड़क पर जश्न मनाते और एक व्यक्ति को तलवार से केक काटते देखा गया. पुलिस ने बुधवार को सीलम सुब्रमण्यम (22) और कौसर खान (23) को गिरफ्तार किया तथा कोविड संबंधी प्रोटोकॉल तोड़ने और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

क्राइम रिपोर्ट इंडिया: बुल्‍ली बाई एप मामले में मुख्‍य आरोपी नीरज बिश्‍नोई गिरफ्तार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Celebrating Birthday, Cake Cutting, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com