विज्ञापन

ट्विशा शर्मा मौत मामले में महिला आयोग का एक्शन, MP मुख्य सचिव और DGP से सात दिन में मांगी डिटेल्स रिपोर्ट

Twisha Sharma Death Case: राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से FIR, गिरफ्तारी, जांच की स्थिति, इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर विस्तृत जानकारी मांगी है.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में महिला आयोग का एक्शन, MP मुख्य सचिव और DGP से सात दिन में मांगी डिटेल्स रिपोर्ट

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर (Vijaya Rahatkar) ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने FIR में लगाए गए प्रावधानों, आरोपियों की गिरफ्तारी और फरार आरोपी समार्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदम, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूर्व शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी तलब की है.

Latest and Breaking News on NDTV

आयोग ने मांगी जांच की जानकारी

  • एफआईआर में लगाए गए प्रावधान यानी धाराओं की डिटेल्स मांगी है.
  •  आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ की स्थिति 
  • फरार आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए उठाए कदम पर भी जानकारी मांगी है.
  • पासपोर्ट impoundment की स्थिति
  • CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स
  • इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक साक्ष्य मांगे हैं.
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहले की गई शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है. 

पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश

महिला आयोग ने पीड़िता के परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या चरित्र हनन से सुरक्षा देने के भी सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके. साथ ही आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों में लापरवाही या प्रभाव का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो. 

पुलिस और एम्स की कार्यप्रणाली पर सवाल

बता दें कि जज के सामने ट्विशा के वकील ने पुलिस और एम्स की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. वकील ने कहा कि एम्स ने सुसाइड की बेल्ट क्यों नहीं मांगा? पोस्टमार्टम में लापरवाही बरती गई... सास गिरिबाला सिंह की बहन बंसल अस्पताल में काम करती हैं, वो एम्स में क्यों मौजूद थीं? थाने को सूचना क्यों नहीं दी गई, आपने एम्स जाना ठीक समझा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी. वहीं पोस्टमार्टम में चोट के बारे डिटेल जिक्र क्यों नहीं है?उन्होंने कहा कि लिगेचर समय पर दिया गया होता तो शक नहीं होता.

ये भी पढ़ें: भोपाल पुलिस कमिश्नर ने NDTV के कैमरे पर माना, ट्विशा मामले में कहां हुई पुलिस से चूक-VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Death, Twisha Sharma Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com