विज्ञापन

ट्विशा शर्मा की मौत की CBI जांच की सिफारिश, MP की मोहन यादव सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Twisha Sharma Case: ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने इससे पहले रिटायर्ड सैनिकों के साथ CM मोहन यादव से मुलाकात की थी. जिसके बाद सीएम ने उनकी मांग मानते हुए आज यह सिफारिश सरकार को भेज दी. 

ट्विशा शर्मा की मौत की CBI जांच की सिफारिश,  MP की मोहन यादव सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
  • मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा केस की जांच सीबीआई को सौंपने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है
  • ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी और आश्वासन भी मिला था
  • राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कोर्ट से ट्विशा की मौत की सीबीआई जांच का आदेश देने की अपील की है

ट्विशा शर्मा केस से जुड़ी नई खबर सामने आई है. पीड़ित परिवार की मांग मानते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है. मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने मोदी सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है. बता दें कि इससे पहले ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ CM से मुलाकात की थी. उस दौरान सीएम ने उनको आश्वासन दिया था. जिसके बाद सीएम ने मांग मानते हुए आज यह सिफारिश सरकार को भेज दी.

Latest and Breaking News on NDTV

विवेक तन्खा ने भी की CBI जांच की मांग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी ट्विशा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "समय आ गया है कि MP हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट अपने आप संज्ञान लेकर ट्विशा शर्मा अप्राकृतिक मौत केस में CBI जांच का आदेश दे. MP सरकार और कानूनी बिरादरी की बेवजह बदनामी हो रही है. आज 10वां दिन है और ट्विशा अंतिम संस्कार का इंतजार कर रही है."

ट्विशा की सास को पद से हटाने की मांग

ट्विशा के पिता नवीनिधि शर्मा ने सीएम डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बेटी के लिए न्याय की मांग की है. उन्होंने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को मध्य प्रदेश उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग उठाई है. परिवार ने भी इंसाफ की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया है. पुलिस जांच में पता चला है कि सास ने ट्विशा की मौत के दिन लगभग 46 फोन कॉल्स की थीं.

10 दिन बाद भी क्यों नहीं हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार?

मौत के 10 दिन बाद भी ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. ट्विशा के परिवार का कहना है कि अगर सब कुछ विधिवत और उचित था तो एक स्वतंत्र जांच से सामने आ जाएगा. अगर ऐसा नहीं था तो पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव की परवाह किए बिना उत्तरदायित्व निर्धारित होना चाहिए. उन्होंने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के फोन कॉल्स को लेकर भी सवाल पूछे हैं.

ये भी पढ़ें-सास को पद से हटाने की मांग, ट्विशा शर्मा के पिता ने CM को लिखा पत्र; पुलिस ने भी गिरिबाला को भेजा आखिरी नोटिस

लेखक के बारे में
img
हरप्रीत कौर रीन
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma, Twisha Sharma Bhopal Case, Twisha Sharma Cbi Inquiry, Twisha Sharma Bhopal Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com