विज्ञापन

पकड़ा गया ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, भोपाल पुलिस ने जबलपुर से धरा

मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल केस में काफी दिनों से फरार चल रहे उसके पति समर्थ सिंह के सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में जांच के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

पकड़ा गया ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, भोपाल पुलिस ने जबलपुर से धरा
  • जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया है
  • समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी था, जो 12 मई से फरार चल रहा था
  • ट्विशा शर्मा की मौत मामले में भोपाल पुलिस समर्थ सिंह से पूछताछ करेगी, जिसमें महत्वपूर्ण खुलासों की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल:

मध्य प्रदेश की जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. डीसीपी ने इसकी पुष्टि की है कि समर्थ भोपाल पुलिस की हिरासत में है. 12 मई को 33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से पति समर्थ सिंह फरार था. पुलिस ने उस पर 30 हजार का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी किया था. आज ही वो जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन अदालत ने उसे भोपाल में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था.

इससे पहले जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा समर्थ पहली बार NDTV के कैमरे में कैद हुआ. उसने टोपी, चश्मा और मास्क से अपना मुंह छुपा रखा था. साथ ही सफेद रंग का गमछा भी ओढ़ रखा था. मीडिया के बार-बार सवाल पूछने के बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

समर्थ स‍िंह से पूछताछ में अहम खुलासे की उम्मीद

भोपाल पुलिस अब समर्थ स‍िंह से पूछताछ करेगी. इसमें ट्विशा की मौत से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संद‍िग्‍ध हालत में मौत के बाद से समर्थ स‍िंह फरार था. ट्विशा शर्मा के पर‍िजनों ने पत‍ि समर्थ स‍िंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल केस में काफी दिनों से फरार चल रहे उसके पति समर्थ सिंह के सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में जांच के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है. समर्थ सिंह के वकील के मुताबिक, उसने पहले अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया.

Latest and Breaking News on NDTV

समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने मीडिया से कहा कि वह सरेंडर करने के लिए आया था. हमने सीजेएम के समक्ष एक अर्जी भी दाखिल की है.

समर्थ सिंह अपनी पहचान छुपाने के लिए चश्मा, मास्क और टोपी पहने हुए था. जब अदालत परिसर में मौजूद पत्रकारों ने उससे ट्विशा शर्मा की मौत, दहेज प्रताड़ना और उस पर लगे आरोपों को लेकर सवाल पूछे, तो उसने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और पूरी तरह चुप्पी साधे रखी.

वहीं ट्विशा शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा, "इससे पहले, वह कोर्ट नंबर 32 के अंदर बैठा हुआ था, जो कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्टरूम है, और उसके दरवाजे बंद थे. उसे किस अधिकार के तहत उस कमरे में बैठने की अनुमति दी गई थी?"

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, "इससे समझ में आता है कि ज्यूडिशियरी उसके सपोर्ट में कितनी ज्यादा है. मैं एसआईटी और लोकल पुलिस को कहना चाहता हूं कि उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कीजिए. उसको तुरंत अरेस्ट किया जाए. वो यहां सरेंडर करने आया था. यहां के सारे जज जा चुके थे और वो जिला जज के चैंबर में दरवाजा बंद कर के बैठा था. जब मैंने दरवाजा खुलवाया तो वहां से भागा और बार एसोसिएशन के चैंबर में बैठ गया."

इसे भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: पहली बार NDTV के कैमरे में कैद हुआ समर्थ, कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था ट्विशा का पति

ट्विशा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

इससे पहले ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला. हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम को मंजूरी दे दी, जिसमें दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स भोपाल आकर जांच करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गईं थी. पुलिस के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर 12 मई की रात लगभग 10:26 बजे घर की छत पर जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी से लटका हुआ पाया गया था. उनका पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से फांसी लगाने को मौत का कारण बताया गया था.

इसे भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा: सास गिरिबाला सिंह के वकील ने छोड़ा केस, सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के- देखें VIDEO

इसे भी पढ़ें: जबलपुर में सरेंडर करने पहुंचा ट्विशा का पति समर्थ स‍िंह, जज ने कहा-भोपाल में सरेंडर करो

इसे भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: सास और पूर्व जज गिरिबाला की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची पुलिस, दिए ये 10 बड़े आधार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com