विज्ञापन

ट्विशा शर्मा: सास गिरिबाला सिंह के वकील ने छोड़ा केस, सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के- देखें VIDEO

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़ आया है, जहां सास गिरिबाला सिंह के वकील ने बीच में ही केस छोड़ दिया. हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान तुषार मेहता भी पेश हुए, जबकि समर्थ सिंह की जमानत याचिका वापस ले ली गई. अब उसके जिला अदालत में सरेंडर की संभावना है.

ट्विशा शर्मा: सास गिरिबाला सिंह के वकील ने छोड़ा केस, सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के- देखें VIDEO

Giribala Singh Lawyer Quits Case: भोपाल के ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़ सामने आया है, जहां सास गिरिबाला सिंह के वकील ने बीच में ही केस छोड़ दिया. वहीं इस पूरे मामले के दौरान मीडिया के सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली. हाई कोर्ट में आज की सुनवाई कई अहम घटनाक्रमों के साथ चर्चा में रही.

गिरिबाला सिंह की ओर से पेश हो रहे वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस छोड़ दिया, जिससे मामले ने नया रुख ले लिया. इसी बीच हाई कोर्ट में ट्विशा शर्मा के परिवार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए. कोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह से जुड़ी जमानत याचिका भी वापस ले ली गई, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह अब जिला अदालत में सरेंडर कर सकता है. वहीं सुनवाई के दौरान मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर गिरिबाला सिंह के वकील का रुख काफी सख्त नजर आया और उन्होंने नाराजगी जताई. पूरे घटनाक्रम ने इस केस को और भी संवेदनशील बना दिया है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case Bhopal, Giribala Singh Lawyer Quits Case, Bhopal High Court Twisha Case  Samarth Singh Bail Plea Withdrawn, Twisha Sharma Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com