विज्ञापन

तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, पक्ष में बड़े 144 वोट, DMK का बहिष्कार

तमिलनाडु में सीएम विजय ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है. टीवीके के समर्थन में 144 वोट पड़े. वहीं 5 विधायकों ने न्यूट्रल रुख अपनाया.

तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, पक्ष में बड़े 144 वोट, DMK का बहिष्कार
तमिलनाडु के सीएम विजय ने विश्वासमत जीता
  • सीएम विजय ने तमिलनाडु विधानसभा विश्वासमत हासिल कर लिया है
  • टीवीके के समर्थन में 144 मत पड़े, डीएमके ने विश्वासमत का बहिष्कार किया
  • दूसरी तरफ बीजेपी के एकमात्र विधायक ने इस प्रक्रिया के दौरान न्यूट्रल रुख अपनाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु में थलापति विजय सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है. विजय के पक्ष में पड़े 144 वोट. इससे पहले 59 सदस्यीय डीएमके ने विश्वासमत का बहिष्कार किया था. गौरतलब है कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है. टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है. डीएमके को 59 सीटों पर जीत मिली है. AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है. कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं. पीएमके को चार सीटों पर विजय मिली थी. ऐसे में डीएमके के बहिष्कार के बाद सदन में बहुमत का आंकड़ा और कम हो गया था. ऐसे में विजय का फ्लोर टेस्ट अब महज औपचारिकता रह गई थी.

बीजेपी रही 'न्यूट्रल'

फ्लोर टेस्ट के दौरान डीएमके ने न केवल बहिष्कार किया बल्कि वोटिंग से भी दूर रहे. बीजेपी का सदन में केवल एक विधायक है और वो इस प्रक्रिया के दौरान 'तटस्थ' की भूमिका में रहे. इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सीएम विजय ने सदन में विश्वासमत पेश किया था. 

दो धड़े में बंटी AIADMK

AIADMK के महासचिव ई के पलनासामी ने विजय सरकार के विश्वासमत का विरोध किया था. हालांकि, पार्टी के विरोधी नेता एस पी वेलुमनी ने टीवीके सरकार के समर्थन का ऐलान किया.

विजय को यूं मिला बहुमत का आंकड़ा 

विजय की सरकार को कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, VCK, IUML और AMMK का समर्थन हासिल था. दूसरी तरफ बीजेपी के उधगमंगलम से जीते एकमात्र विधायक भोजराजन एम ने न्यूट्रल रुख अपनाया. गौरतलब है कि राज्य में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और 4 मई को नतीजे आए थे. विजय की पार्टी 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. 

टीवीके के समर्थन में AIADMK के विधायक 

AIADMK के 24 विधायकों ने विजय सरकार के समर्थन में वोट डाले. वहीं एक AIADMK विधायक वोटिंग से गायब रहे. इसके अलावा 5 विधायक न्यूट्रल रहे. PMK के 4 और बीजेपी के एक विधायक ने न्यूट्रल रुख अपनाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com