- सोनिया गांधी को उपचार और जरूरी परीक्षण के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- मार्च 2026 में भ सोनिया गांधी को बुखार और संक्रमण की शिकायत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था
- उस समय उन्हें शरीर में संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के तहत चिकित्सा प्रदान की गई थी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक उन्हें उपचार और कुछ जरूरी टेस्ट के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को छोटे से मेडिकल इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें : NEET पेपर 10-30 लाख में बिका, 800 छात्रों तक पहुंचा... 23 लाख स्टूडेंट्स के सपनों से खिलवाड़ करने वाला महाघोटाला उजागर
मार्च में भी इलाज के लिए भर्ती हुई थीं कांग्रेस नेता
इससे पहले 24 मार्च 2026 की रात 10:22 बजे सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया. उस वक्त अस्पताल के सीनियर और चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी को शरीर में संक्रमण के कारण एंटीबायोटिक दवाओं के तहत उपचार दिया गया था.
ये भी पढ़ें : नीट पेपर लीक 2024 के आरोपी 'मुखिया' को जमानत, 45 के खिलाफ चार्जशीट, कहां हैं पटना नीट कांड के आरोपी?
मार्च में इलाज के बाद क्या था अपडेट
मार्च में उनका इलाज डॉ. डीएस राणा, डॉ. एस नंदी और डॉ. अरुप बसु की देखरेख में किया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान सोनिया गांधी तेजी से रिकवरी की थी. तब डॉक्टर्स की टीम ने उनकी स्थिति का लगातार मूल्यांकन किया और पूरी निगरानी में रखकर सुनिश्चित किया कि इलाज सही तरीके से चलें. इसके बाद सीनियर्स डॉक्टर्स ने उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं