विज्ञापन

टीवीके प्रमुख विजय आज शाम फिर राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर पेश करेंगे दावा

कांग्रेस के बाद सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने भी टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की बात कही है. सूत्रों के मुताबिक तीनों पार्टियां विजय को सीएम बनाने के लिए समर्थन कर रही हैं.

टीवीके प्रमुख विजय आज शाम फिर राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर पेश करेंगे दावा
  • तमिलगा वेत्री कषगम के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसफ विजय राज्यपाल से सरकार गठन के लिए मुलाकात करेंगे
  • कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने टीवीके प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन दिया है
  • टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 107 सीटें जीती हैं और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर कुल समर्थन 118 सीटों का है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्‍नई:

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसफ विजय आज शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से सरकार गठन के संबंध में मुलाकात करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी है.

विजय की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए इस सप्ताह राज्यपाल के साथ यह तीसरी मुलाकात होगी. टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान विजय संभवतः सरकार गठन के संबंध में अपना पक्ष पेश करें.

Latest and Breaking News on NDTV

लेफ्ट और वीसीके करेगी विजय का समर्थन

कांग्रेस के बाद सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने भी टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की बात कही है. सूत्रों के मुताबिक तीनों पार्टियां विजय को सीएम बनाने के लिए समर्थन कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: सिनेमा में नायक तो राजनीति में 'जन नायक' बने विजय की पार्टी TVK का क्या है मतलब, क्या है इसकी आइडियोलॉजी?

वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति :-

  • टीवीके - 107
  • कांग्रेस - ​​5
  • सीपीआई-  2
  • सीपीएम - 2
  • वीसीके - 2
  • कुल-  118

सरकार गठन को लेकर राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

इससे पहले कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू किया और आरोप लगाया कि हालिया विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया.

चेन्नई के अन्ना सलाई में प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर और प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई ने किया. दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि राजभवन भाजपा नीत केंद्र सरकार की “कठपुतली” की तरह काम कर रहा है और लोकतांत्रिक मानदंडों को कमजोर कर रहा है. चोडणकर ने प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में राज्यपाल द्वारा सरकार गठन में देरी किए जाने की कड़ी आलोचना की.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा 2026 के जनादेश का सम्मान करते हुए बिना देरी सरकार गठन की मांग की.

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में 'विजय' सरकार... लेफ्ट ने किया समर्थन, मंत्रिमंडल में शामिल होगी VCK, गर्वनर से मिलेंगे TVK चीफ

इसे भी पढ़ें: दशकों में पहली बार... अभिनेता से नेता और अब CM तक का सफर, आंकड़ों में समझें कितनी बड़ी है विजय की विक्ट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com