भले ही फिटनेस के चलते हार्दिक पंड्या इस समय भारतीय टीम से दूर हैं लेकिन फैन्स के बीच उनका जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है. हार्दिक एक ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिनका सफर काफी मुश्किल भरा रहा है. हार्दिक ने अपनी शुरुआती लाइफ में गरीबी देखी है और फिर कड़े संघर्ष के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे तक पहुंचे, हार्दिक ने अपनी कड़ी मेहनत से टीम इंडिया में बेस्ट ऑलराउंडर का मुकाम हासिल की है. यही कारण है कि हार्दिक के फैन्स के बीच उनका रुतबा अलग लेवल पर है.
1000 KM पैदल चल हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंचा जबरा फैन
ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला, जब हार्दिक का एक फैन उनसे मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई तक 1000 KM पैदल चला, हार्दिक को जब यह बात पता चली तो वह काफी इमोशनल हो गए हैं. हार्दिक ने उइस फैन से मुलाकात की और उसका वापसी का भी टिकट कटवाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यही नहीं जब हार्दिक ने उस फैन से पूछा कि क्या मैं तेरे लिए कुछ और कर सकता हूं तो उस शख्स ने हार्दिक से एक घर देने की मांग की, इसपर पंड्या ने रिएक्ट किया और अपने जवाब से दिल जीत लिया, हार्दिक ने अपने फैन से कहा, "ठीक है, मैं आपको घर दिलाने में मदद करूंगा."
हार्दिक और फैन के बीच हुई बातचीत
हार्दिक पंड्या: भाई, तुम कहां से आए हो?
फैन: सर, मैं लखनऊ से आया हूं, आपसे मिलने के लिए मैं पूरा रास्ता पैदल चलकर आया हूं. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.
हार्दिक पंड्या: ठीक है भाई, मैं तुम्हारे लिए लखनऊ वापस जाने का ट्रेन टिकट बुक कर देता हूं. तुम्हें और क्या चाहिए? बताओ, मैं तुम्हारे लिए और क्या कर सकता हूं?
फैन: सर, मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है. मैं सड़क पर रहता हूं.
हार्दिक पंड्या: ठीक है, मैं तुम्हें घर दिलाने में मदद करूंगा. वो बाद में देखते हैं.
हार्दिक पंड्या ने न सिर्फ अपने फैन से मुलाकात की, बल्कि उसे एक बेहतर जिंदगी की उम्मीद भी दी, हार्दिक के इस जेस्चर की हर तरफ तारीफ हो रही है.
🚨 Hardik Pandya Promises to Gift a Homeless Fan a New Home! 🥹 A Hardik Pandya fan walked from Lucknow to Mumbai to meet him, but when he learned Hardik was in Bengaluru, he walked there too and finally met his idol! Hardik Pandya:🗣️ Brother, where have you come from? Fan: 🗣️ Sir, I've come from Lucknow. I walked all the way just to meet you. I'm a huge fan of yours! Hardik Pandya: 🗣️Okay, brother, I'll book you a train ticket back to Lucknow. What else do you need? Tell me, what more can I do for you? Fan: 🗣️Sir, I don't have a home. I live on the streets. Hardik Pandya: 🗣️Okay, I'll help you get a home. Hardik Pandya didn't just meet his fan; he gave him hope for a better life. What a beautiful gesture! 🙏
— Central Cricket (@arshdeep3444) October 20, 2026
हालांकि घर देने का वादा हार्दिक ने किया या नहीं, यह तो स्पष्ट नहीं हो पा रहा है लेकिन वीडियो में जिस तरह से हार्दिक ने अपने फैन का ख्याल रखा है उसने उनके दूसरे फैन्स का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है.
दूसरी ओर हार्दिक के टीम में नहीं खेलने से उनके विकल्प की तालाश भी तेज होने लगी है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में नमन धीर को हार्दिक का विकल्प माना जाने लगा था. ऐसे में गावस्कर ने सीधे तौर पर माना है कि हार्दिक का कोई विकल्प नहीं हो सकता है.
हार्दिक पंड्या का कोई विकल्प नहीं- गावस्कर
"हम कभी-कभी हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाते हैं, हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता. अगर आपको उनके जैसा कोई नहीं मिलता है, तो किसी ऐसे को चुनें जो थोड़ा अलग काम कर सके. नमन धीर, वही काम कर रहे हैं. वह अपने ओवर अच्छे से फेंक रहे हैं, और देखिए उन्होंने इस आखिरी टी20 में कैसे बल्लेबाजी की. भारत को यही करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें | विराट कोहली vs बाबर आजम vs हाशिम अमला, 141 वनडे पारियों के बाद किसमें कितना है दम? यह दिग्गज नंबर 1 पर
यह भी पढ़ें | नंबर 1 मिचेल स्टार्क, नंबर 2 जसप्रीत बुमराह, वसीम अकरम ने स्टार्क को बताया 'मॉडर्न डे ग्रेट'
यह भी पढ़ें | रोहित-कोहली का विकल्प तैयार? चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने बताए 2 नाम
यह भी पढ़ें | कोहली-गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं? BCCI ने सुलह के लिए प्रज्ञान ओझा को दी थी बड़ी जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं