उत्तराखंड के चमोली जिले (Chamoli District) में नीति घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर बना लोहे (Iron Bridge) का पुल अचानक टूट गया. सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. जोशीमठ में तैनात सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े चार बजे मलारी के पास बुरांस में नीती घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर घाटी पुल अचानक टूट गया.
उन्होंने कहा कि एक ट्रक भी नदी में गिर गया. हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, "घटना की सूचना मिलने के बाद बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है." साथ ही उन्होंने बताया कि वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है. बीआरओ ने कहा, "आवागमन के लिए धौलीगंगा पर एक सेतु का निर्माण किया जा रहा है, जो कल तक पूरा हो जाएगा."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में आयोजित भूषण पुरस्कार समारोह में 'लू' लगने से 11 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें : "ठीक से नहीं बनाई गई थी महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह की योजना": उद्धव ठाकरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं