विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2018

तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां BJP में शामिल, बोली-उन लोगों की करूंगी सहायता जिन्‍होंने किया समर्थन

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल करने वालों में से एक इशरत जहां बीजेपी में शामिल हो गई हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद इशरत जहां ने कहा कि उन लोगों की सहायता करूंगी जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया है.

तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां BJP में शामिल, बोली-उन लोगों की करूंगी सहायता जिन्‍होंने किया समर्थन
तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली इशरत जहां बीजेपी में शामिल
  • तीन तलाक मामले में याचिका दायर करनेवाले पांच लोगों में एक इशरत जहां थी
  • पति ने 2014 में दुबई से फोन पर दिया था तीन बार तलाक
  • सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल 22 अगस्त को तीन तलाक को अमान्य ठहराया था.
कोलकता: तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल करने वालों में से एक इशरत जहां बीजेपी में शामिल हो गई हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद इशरत जहां ने कहा कि उन लोगों की सहायता करूंगी जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया है. 

यह भी पढ़ें : तीन तलाक की प्रथा से मुस्लिम महिलाओं को खुद को आजाद कराने का रास्ता मिल गया है : पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कहा

ट्रिपल तलाक को अवैधानिक और मुस्लिम महिलाओं के गौरवपूर्ण जीवन जीने के अधिकारी का उल्लंघन बताते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा की इशरत जहां सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं थीं. इशरत के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी पश्चिम बंगाल ईकाई के महासचिव सायंतन बसु ने दी. तीन तलाक मामले में याचिका दायर करनेवाले पांच लोगों में एक इशरत जहां थी. उनके पति ने 2014 में दुबई से फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उन्हें तलाक दे दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल 22 अगस्त को तीन तलाक को अमान्य ठहराया था.

ट्रिपल तलाक को अवैधानिक और मुस्लिम महिलाओं के गौरवपूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा की इशरत जहां सुप्रीम कोर्ट में पहुंची थीं.

यह भी पढ़ें : तीन तलाक की प्रथा से मुस्लिम महिलाओं को खुद को आजाद कराने का रास्ता मिल गया है : पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कहा

बसु ने बताया ‘‘इशरत जहां रविवार को हावड़ा स्थित हमारे कार्यालय में बीजेपी में शामिल हुईं.’’ सूत्रों ने बताया कि इशरत को बीजेपी की हावड़ा इकाई ने शनिवार को सम्मानित किया और फिर पार्टी में उन्हें शामिल किया. बसु ने कहा कि उन्हें सम्मानित करने के लिए राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना बाकी है.

VIDEO: लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, सभी संशोधन गिर गए
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triple Talaq, Triple Talaq Petitioner, Ishrat Jahan, Ishrat Jahan Join BJP, Bharatiya Janata Party, Kolkata, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com