Delhi-NCR Cab, Auto Strike Today LIVE News: दिल्ली-एनसीआर में ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए हैं. ड्राइवर यूनियन बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ तीन दिन यानी 21 से 23 मई की हड़ताल कर रहे हैं. यूनियन की मांग है कि टैक्सी और ऑटो के किराए में बढ़ोतरी की जाए, क्योंकि पिछले कई सालों से किराया नहीं बढ़ाया गया है, जबकि सीएनजी और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस हड़ताल में कई छोटे-बड़े ट्रक ड्राइवर भी शामिल हैं. ऐसे में दिल्ली के बाजारों में आने वाली खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई भी बाधित हो सकती है. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट और स्टेशनों के बाहर काली-पीली टैक्सी वाले भी हड़ताल कर रहे हैं. हालांकि ओबा-उबर जैसे ऐप पर कैब आसानी से बुक हो रही है. हड़ताल से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.
Delhi NCR Transport Strike LIVE Updates
Delhi Chakka Jam Live Updates: हड़ताल के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने टैक्सी और ऑटो चालकों की हड़ताल को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा है कि हड़ताल की वजह से एयरपोर्ट पर टैक्सी की उपलब्धता कम होने की संभावना है. फिलहाल यात्रियों की आवाजाही सामान्य बताई गई है, लेकिन दिन में बाद में दिक्कत बढ़ सकती है.
ऐसे में यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है. एयरपोर्ट ने वैकल्पिक परिवहन इस्तेमाल करने को कहा है. T1 जाने वाले यात्री मैजेंटा लाइन मेट्रो का उपयोग कर सकते हैं. T2 और T3 के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो की सलाह दी गई है.
इसके अलावा सिटी बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल करने को कहा गया है. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है.
Cab, auto strike in Delhi NCR Live: कई बार सरकार से की बातचीत, लेकिन नहीं बढ़ा किराया: टैक्सी यूनियन
चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा कि किराया बढ़ाने की मांग को लेकर यूनियन ने कई बार सरकार से बातचीत की कोशिश की और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचाया. अदालत से किराया संशोधित करने के आदेश भी मिले थे. इसके बाद ट्रांसपोर्ट विभाग ने बातचीत कर जल्द किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया था. यूनियन का दावा है कि अवमानना याचिका दायर किए जाने के बाद अदालत ने दोबारा किराया बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए.
Delhi-NCR Taxi Strike Today Live: आंदोलन और तेज होगा: टांसपोर्ट यूनियन की चेतावनी
ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर दिल्ली सरकार अगले दो हफ्तों के अंदर किराए में बदलाव को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा.
Delhi Chakka Jam Live Updates: हड़ताल का असर अभी दिखेगा: टैक्सी ड्राइवर
एयरपोर्ट पर ड्राइवरों ने बताया कि टैक्सियों की संख्या कम हो गई, लेकिन किराए की दरों में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया था. उन्होंने इस आंदोलन के लिए ईंधन की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हड़ताल का पूरा असर दिन में बाद में देखने को मिल सकता है.
Cab, auto strike in Delhi NCR Live: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोजाना से कम दिखीं टैक्सी
हड़ताल का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला, जहां आम दिनों के मुकाबले कम टैक्सियां नजर आईं. हालांकि, यात्रियों को कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई, क्योंकि कई ऐप-आधारित कंपनियों द्वारा चलाई जा रही कैब चलती रहीं.
Delhi-NCR Taxi Strike Today Live: अकाउंट खाली हो गए, खर्चा तक नहीं निकल रहा... कैब ड्राइवर क्या बोले?
एक कैब ड्राइवर ने बताया कि पहले तो वे किसी तरह गुजारा कर लेते थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है. उन्होंने आगे कहा, 'अब हमारे खाते लगभग खाली हो चुके हैं. ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं, लेकिन अगर हम किराया बढ़ाते हैं, तो ग्राहकों को दिक्कत होती है. हम अपनी गुजर-बसर के लिए पूरी तरह से इसी काम पर निर्भर हैं.'
Cab, auto strike in Delhi NCR Live: रात-दिन काम करते 500 रुपये भी नहीं बच रहे... कैब ड्राइवर ने क्या बताया?
एक कैब ड्राइवर ने कहा कि सीएनजी और तेल की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी है कि गरीब आदमी क्या करेगा? कैब ड्राइवर ने कहा कि पूरी रात काम करते हैं तब भी 500 रुपए नहीं बचा पाते.
कैब ड्राइवर ने कहा कि तेल, सीएनजी का खर्च और गाड़ियों की किस्तों को निकाल दें तो पूरी रात काम करके भी 500 रुपए बचाने मुश्किल हो रहे हैं. 12 घंटे काम करने के बाद 500-600 रुपए के आसपास बचे हैं.
Delhi Chakka Jam Live Updates: दिल्ली की आजादपुर मंडी के बाहर कतारों में खड़े ट्रक
दिल्ली की आजादपुर मंडी में टैक्सी और ऑटो यूनियनों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है. रोजाना इस मंडी में ट्रकों के जरिए सब्जियों और फल की सप्लाई होती है. वहीं आज कई ट्रक हड़ताल की वजह से बंद खड़े हुए हैं.
Cab, auto strike in Delhi NCR Live: हड़ताल के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को हो रही दिक्कत
दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्ट और टैक्सी यूनियनों की तीन दिन की हड़ताल के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यह हड़ताल शहर सरकार के सेस से जुड़े फैसले के विरोध में की जा रही है. 23 मई तक चलने वाली यह हड़ताल, कमर्शियल वाहनों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति सेस बढ़ाने के दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ है.
VIDEO | Commuters face difficulties at New Delhi Railway Station amid a three day strike by transport and taxi unions across Delhi NCR over the city government's cess decision.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026
The strike till May 23 is against the Delhi government's decision to hike the environment compensation… pic.twitter.com/Dr82bejhKP
Transport Strike LIVE: काली-पीली टैक्सी हड़ताल पर
दिल्ली में ड्राइवरों की हड़ताल जारी है. इस हड़ताल में काली-पीली टैक्सी ड्राइवर हिस्सा ले रहे हैं. ये टैक्सी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट से पूरे दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों को पहुंचाती हैं. हड़ताल के दौरान ड्राइवरों ने ये टैक्सी स्टेशन के बाहर खड़ी कर दी हैं.
Transport Strike in Delhi NCR LIVE: ड्राइवरों की हड़ताल का ओला-उबर पर क्या असर?
ड्राइवरों की हड़ताल की खबरों के बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि ऐप पर ओला और उबर की कैब बुकिंग सामान्य रूप से चालू है.
Transport Strike in Delhi: ओला-उबर से बुक हो रही है राइड
इस हड़ताल के बीच हमने ओला-उबर जैसे प्रमुख टैक्सी बुकिंग ऐप की पड़ताल की. हमनें नोएडा से दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कैब बुक की. दोनों स्टेशनों के लिए आसानी से कैब बुक हो गई. वहीं ऐप में अन्य कैब भी रोजाना की तरह ही दिख रही हैं. यही हाल ऑटो का भी है. ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप से ऑटो भी बुक हो रहे हैं.
Chakkajam in Delhi NCR: दिल्ली में कितने कमर्शियल वाहन आते हैं

Transport Strike in Delhi NCR LIVE: सरकार किराये पर दे ध्यान- टैक्सी ड्राइवर की सरकार से अपील
टैक्सी ड्राइवर दिनेश कुमार ने कहा कि बाजार में कोई दाम ही नहीं है. हमें ज्यादा राइड्स भी नहीं मिल रही हैं. मैं सरकार से अपील करूंगा कि वे टैक्सी के किरायों पर भी थोड़ा ध्यान दें.
#WATCH | Delhi | Taxi driver Dinesh Kumar says, “There is no price in the market… We do not even get many rides… I would appeal to the government to pay some attention to the taxi fares as well…” pic.twitter.com/3QILLqDUHV
— ANI (@ANI) May 21, 2026
ट्रांसपोर्टरों का 3 दिन का चक्काजाम, दिल्ली NCR में कारोबार पर क्या पड़ेगा असर
Transport Union Strike: दिल्ली NCR में तीन दिनों की हड़ताल का आह्वान ट्रांसपोर्ट यूनियन ने तीन दिनों के चक्काजाम का ऐलान किया है. जबकि फार्मासिस्ट, केमिस्ट और ड्रगिस्ट ने दवाखानों को बंद रखने की कॉल दी है.
Transport Strike LIVE: हड़ताल पर क्या कह रहे टैक्सी ड्राइवर?
हड़ताल पर टैक्सी ड्राइवर नरेंद्र तिवारी ने कहा कि हालात बहुत खराब हैं, क्योंकि कीमतें कम हो गई हैं. रैपिडो 18 से 25 अप्रैल तक 30 रुपये प्रति किलोमीटर दे रहा था, जिसे अब घटाकर 15-16 रुपये कर दिया गया है. हम 21 से 23 तारीख तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो देखते हैं कि आगे क्या होता है.
#WATCH | Delhi | Taxi driver Narendra Tiwari says, “The condition is very bad as the prices have decreased. Rapido was paying ₹30 per km from 18 to 25 April, which has now been reduced to ₹15-16… We are protesting from 21-23, so let’s see what will happen…” pic.twitter.com/K5xiFv4WIR
— ANI (@ANI) May 21, 2026
Transport Strike in Delhi NCR LIVE: ड्राइवरों की हड़ताल का दिख रहा असर
टैक्सी और ऑटो यूनियनों की हड़ताल का असर दिखने लगा है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर कई ऑटो और टैक्सी खड़े दिखे.
#WATCH | Delhi | Visuals from New Delhi railway station as Taxi and Auto Unions have announced a three-day strike from 21-23 May in Delhi, demanding an immediate hike in their fares amid the rising fuel prices. pic.twitter.com/o9XRuBkrba
— ANI (@ANI) May 21, 2026
Transport Strike LIVE: टैक्सी यूनियनों ने अपने पत्र में क्या लिखा?
यूनियनों ने टैक्सी और ऑटो-रिक्शा के किराए में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की गई है. साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे और भी बड़ा आंदोलन करेंगे. टैक्सी यूनियन ने जो पत्र एलजी और सीएम को लिखा वो भी पढ़िए.
Commercial vehicle drivers in Delhi will observe a three-day strike from May 21 to May 23. Unions have cited that taxi fares in the Delhi-NCR region have not been increased for the past 15 years, and the rising prices of CNG, petrol, and diesel as the reason for the strike.
— ANI (@ANI) May 19, 2026
A… pic.twitter.com/f6z0hejRUZ
Chakkajam in Delhi NCR: ट्रक और गिग वर्कर्स भी करेंगे हड़ताल
तीन दिनों तक ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के अलावा गिग वर्कर्स भी हड़ताल पर रहेंगे. दिल्ली में रजिस्टर्ड 70 हजार टैक्सियां और ऑटो, और छोटे-बड़े ट्रक भी हड़ताल पर होंगे. इससे फल, सब्जी और रोजमर्रा की आवाजाही पर भी असर देखने को मिल सकता है.
Transport Strike in Delhi NCR LIVE: कैब कंपनियों की मनमानी से भी परेशान हैं ड्राइवर
ओला, उबर जैसी ऐप-आधारित कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले भारी कमीशन और चालकों के आर्थिक शोषण को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की गई है. इसके अलावा बढ़े हुए कंजेशन चार्ज (ECC), पुराने वाहनों पर प्रतिबंध और भारी ट्रैफिक चालान की समीक्षा करने की अपील की गई है.
Transport Strike LIVE Updates: हड़ताल का मुख्य कारण और मांगें
टैक्सी यूनियनों ने दिल्ली के एलजी तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई हैं. ड्राइवरों का दावा है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले 15 साल से टैक्सी और ऑटो के बेस किराए में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं की गई है. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण चालकों के लिए गाड़ी चलाना और परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है.
Chakkajam in Delhi NCR: क्या है ड्राइवरों की मांग?
चालकों का कहना है कि करीब 15 साल पहले जो किराया तय किया गया था, वही आज भी लागू है. इस बीच महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है, लेकिन उनकी आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. यूनियन नेताओं का कहना है कि अब मौजूदा किराए में गाड़ी चलाना बेहद मुश्किल हो गया है.