विज्ञापन
27 minutes ago
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी-ऑटो और ट्रक चालक हड़ताल पर हैं. आज इस हड़ताल का दूसरा दिन है. ड्राइवर यूनियन बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ तीन दिन यानी 21 से 23 मई की हड़ताल कर रहे हैं. दिल्ली कोर्ट लालू यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब केस में आज फैसला सुना सकता है.  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय आज पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. वहीं पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज फैसला आ सकता है. वहीं केरल विधानसभा में स्पीकर का चुनाव आज होना है. इसके लिए  UDF, LDF और NDA ने उम्मीदवार उतारे हैं. मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में अब मुस्लिम समाज को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है. हाईकोर्ट ने 15 मई को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर करार दिया था. उस फैसले के बाद से यह पहला शुक्रवार है, जब यहां जुम्मे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. पंजाब के पठानकोट के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है. इसका मकसद एक संभावित समझौते के लिए ढांचा तैयार करना है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका अब और युद्ध नहीं झेल सकता? ट्रंप सामने बन रहे शेर, पर्दे के पीछे ईरान से समझौते की कोशिश तेज

ये भी पढ़ें-दिल्ली 45, बांदा 48 डिग्री, सुलगते शहरों को मिलेगी राहत, आज यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें- LIVE: दिल्ली-NCR में चक्काजाम, ट्रक यूनियन के साथ बातचीत रही विफल, बढ़ेंगी मुश्किलें

ये भी पढ़ें-भोजशाला में आज नहीं होगी नमाज, HC के फैसले के बाद पहले जुमा पर कड़ा पहरा, मोहल्लों की मस्जिदों में होगी नमाज

LIVE UPDATES...

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं.

जबलपुर: लू की वजह से बीमार हुए बच्चे खतरे से बाहर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में IIITDM इंस्टीट्यूट में चल रहे NCC कैंप में छात्रों के बीमार पड़ने पर, CSP सोनू कुर्मी ने कहा कि NCC कैंप के बच्चे फूड पॉइज़निंग या लू की वजह से बीमार हुए हैं. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है. करीब 20 बच्चे यहां आए हैं.

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर के बयान पर कहा कि हुमायूं कबीर सरकार की कठपुतली है वो सरकार के खिलाफ बोलता है ताकि नूरा कुश्ती चलती रहे.

लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' 45 सालों में पहली बार मई महीने में फुल

राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' 45 सालों में पहली बार मई महीने में फुल चार्टर बुकिंग के साथ संचालित हो रही है.

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर INLD विधायक का बयान

सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के उभरते ट्रेंड पर INLD विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि  इस देश के अंदर, पिछले कई दिनों से हम देख रहे हैं कि क्या गतिविधियां हो रही हैं. हम उस पीढ़ी से आते हैं जिसे आज के दिन कॉकरोच और आलसी कहा जा रहा है. CJI कह रहे हैं कि ये पीढ़ी किसी काम की नहीं है. ऐसा हमारी पीढ़ी ने क्या कर दिया? इस पीढ़ी ने केवल सवाल ही किया है. सवाल करने का अधिकार मांगा हुआ अधिकार नहीं है बल्कि हमारे संविधान में यह दिया गया है. 

भारत के चंद्रयान-3 लूनर मिशन को US में सम्मान

भारत के चंद्रयान-3 लूनर मिशन को अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) ने 21 मई को वाशिंगटन डीसी में 2026 का गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड दिया.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com