- नैनीताल के भवाली कस्बे में एक परिवार की गाड़ी बेकाबू होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई
- हादसे में भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल, बेटा वासु और बेटी रवी की मौत हुई
- परिवार मूल रूप से ऊधम सिंह नगर के खटीमा का था और लखनऊ के कृष्णानगर में रह रहा था
लखनऊ के एक परिवार की सड़क हादसे में मौत हो गई. परिवार उत्तराखंड के नैनीताल गया हुआ था जहां उनकी गाड़ी अचानक बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसा नैनीताल के भवाली कस्बे में हुआ. परिवार ऊधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला था पर लखनऊ के एक अपार्टमेंट में रह रहा था.
कैसे हुआ हादसा?
एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), बेटा वासु चुफाल (19) और बेटी रवी चुफाल (12) शामिल हैं. परिवार नैनीताल में था तभी सफर के दौरान उनकी महिंद्रा कार अचानक बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. परिवार मूल रूप से ऊधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला था और लंबे समय से लखनऊ के कृष्णानगर स्थित जेबी कैसल अपार्टमेंट में रह रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं