विज्ञापन
1 month ago
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी-ऑटो और ट्रक चालक हड़ताल पर हैं. आज इस हड़ताल का दूसरा दिन है. ड्राइवर यूनियन बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ तीन दिन यानी 21 से 23 मई की हड़ताल कर रहे हैं. दिल्ली की रउज एवन्यू कोर्ट से लालू यादव परिवार को लैंड फॉर जॉब केस में फिलहाल राहत मिली है. अदालत ने ये फैसला 9 जून तक के लिए टाल दिया है. मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में अब मुस्लिम समाज को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है. हाईकोर्ट ने 15 मई को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर करार दिया था. उस फैसले के बाद से यह पहला शुक्रवार है, जब यहां जुम्मे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है. इसका मकसद एक संभावित समझौते के लिए ढांचा तैयार करना है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका अब और युद्ध नहीं झेल सकता? ट्रंप सामने बन रहे शेर, पर्दे के पीछे ईरान से समझौते की कोशिश तेज

ये भी पढ़ें-दिल्ली 45, बांदा 48 डिग्री, सुलगते शहरों को मिलेगी राहत, आज यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें- LIVE: दिल्ली-NCR में चक्काजाम, ट्रक यूनियन के साथ बातचीत रही विफल, बढ़ेंगी मुश्किलें

ये भी पढ़ें-भोजशाला में आज नहीं होगी नमाज, HC के फैसले के बाद पहले जुमा पर कड़ा पहरा, मोहल्लों की मस्जिदों में होगी नमाज

LIVE UPDATES...

ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम को हाई कोर्ट की मंजूरी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम को मंजूरी दे दी है. पति समर्थ सिंह के वकील का कहना है कि उन्हें दूसरी पोस्टमार्टम याचिका पर कोई आपत्ति नहीं है.

ट्विशा की सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए HC में अर्जी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगे हैं. अग्रिम जमानत (गिरिबाला सिंह की) रद्द करने के लिए भी हाई कोर्ट में अर्जी लगाई है. जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी.

ट्विशा की सास के वकील ने खोया आपा

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के वकील, एनोश जॉर्ज उनके घर से निकलते समय अपना आपा खो बैठे, जब पत्रकारों ने उनसे केस से जुड़े सवाल पूछे. 

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार पर फैसला 9 जून तक टला

लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव और उनेक परिवार को फौरी राहत मिल गई है. दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने वाले फैसले को 9 जून तक टाल दिया है.

ट्विशा की मौत की CBI जांच की सिफारिश

मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश की.

दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. IMD ने राजधानी के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यूपी में बीजेपी की नई टीम को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी

यूपी में बीजेपी की नई टीम को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आज दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने वाले हैं. बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ भी मुलाकात होनी है. इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं.

भोजशाला मंदिर में हुई देवी सरस्वती की आरती

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद धार में देवी सरस्वती को समर्पित भोजशाला मंदिर में सुबह की आरती की गई.

नीट के कुछ प्रश्न लीक हुए, पूरा पेपर नहीं- मंत्री ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नीट पेपर लीक पर कहा कि जांच में कुछ प्रश्न लीक होने की बात सामने आई है, पेपर लीक नहीं हुआ था.

तमिलनाडु: VCK MLA वन्नी अरासु ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने VCK MLA वन्नी अरासु को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई.

लखनऊ के 8 निजी स्कूलों पर लगा 5-5 लाख रुपए जुर्माना

 शुल्क विनियमन अधिनियम उल्लंघन में दोषी पाए जाने के बाद लखनऊ, 8 निजी स्कूलों पर 5-5 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है. स्कूलों पर मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर 5-5 लाख जुर्माना लगाया गया है. एलेन हाउस स्कू, सीलवती आइडियल, आश्रम एकेडमी पर जुर्माना, हुकुम सिंह कालेज, सेंट डोमिनिक पर भी जुर्माना, सेठ MR जयपुरिया, ब्राइट वे कॉलेज पर जुर्माना, केजे मॉर्डन पब्लिक स्कूल पर भी जुर्माना लगा है. 

मुंबई मेट्रो-3 यानी एक्वा लाइन ट्रेन में तकनीकी खराबी से बढ़ी भीड़

मुंबई मेट्रो-3 यानी एक्वा लाइन ट्रेन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से पूरी मेट्रो सेवा करीब आधे घंटे तक ठप रही. ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं, जिसकी वजह से सीएसएमटी और मेट्रो-3 के दूसरे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई. हालात ऐसे हो गए कि स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन को सीएसएमटी समेत कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट्स को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा.

महज 5 दिनों में कॉक्रोच जनता पार्टी के उदय से हैरान-शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि महज पांच दिनों में कॉक्रोच जैसी जनता पार्टी के उदय से वे हैरान हैं. विपक्ष को उससे कुछ सीखना चाहिए.

UP: कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शामली के गांव जसाला में कश्यप समाज के युवक मोनू कश्यप की मौत के मामले में सड़क जाम करने और धरना-प्रदर्शन के आरोप में कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है. सांसद समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है. वहीं 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों कोआरोपी बनाया गया है.

दिल्ली में बकरीद पर कुर्बानी के लिए गाइलाइन जारी

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने भी बकरीद पर गाइलाइन जारी की है. दिल्ली में भी सड़कों और गलियों में कुर्बानी पर रोक लगाई है. कुर्बानी केवल वैध जगहों पर ही की जा सकती है. इसके अलावा बकरीद पर गौवंश, गाय, बछड़ा, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

राज्यसभा चुनाव के लिए कब आएगा नोटिफिकेशन?

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर 1 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा. 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा. 9 जून को नामांकन की जांच होगी. 11 जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा. अगर जरूरी हुई तो 18 जून को वोटिंग होगी. 

राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर 18 जून को मतदान

राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने आज द्विवार्षिक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा. 

राजस्थान सीएम भजनलाल सुबह की सैर पर लोगों से मिले

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर में सुबह की सैर के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की.

हरदोई में भीषण आग से 8 दुकानें जलीं

उत्तर प्रदेश के हरदोई में नवीन फ्रूट मंडी गेट पर भीषण आग से 8 दुकानें जल गईं.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने गर्मी से दी राहत

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं से डोडा में गर्मी से राहत मिली.

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं.

जबलपुर: लू की वजह से बीमार हुए बच्चे खतरे से बाहर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में IIITDM इंस्टीट्यूट में चल रहे NCC कैंप में छात्रों के बीमार पड़ने पर, CSP सोनू कुर्मी ने कहा कि NCC कैंप के बच्चे फूड पॉइज़निंग या लू की वजह से बीमार हुए हैं. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है. करीब 20 बच्चे यहां आए हैं.

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर के बयान पर कहा कि हुमायूं कबीर सरकार की कठपुतली है वो सरकार के खिलाफ बोलता है ताकि नूरा कुश्ती चलती रहे.

लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' 45 सालों में पहली बार मई महीने में फुल

राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' 45 सालों में पहली बार मई महीने में फुल चार्टर बुकिंग के साथ संचालित हो रही है.

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर INLD विधायक का बयान

सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के उभरते ट्रेंड पर INLD विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि  इस देश के अंदर, पिछले कई दिनों से हम देख रहे हैं कि क्या गतिविधियां हो रही हैं. हम उस पीढ़ी से आते हैं जिसे आज के दिन कॉकरोच और आलसी कहा जा रहा है. CJI कह रहे हैं कि ये पीढ़ी किसी काम की नहीं है. ऐसा हमारी पीढ़ी ने क्या कर दिया? इस पीढ़ी ने केवल सवाल ही किया है. सवाल करने का अधिकार मांगा हुआ अधिकार नहीं है बल्कि हमारे संविधान में यह दिया गया है. 

भारत के चंद्रयान-3 लूनर मिशन को US में सम्मान

भारत के चंद्रयान-3 लूनर मिशन को अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) ने 21 मई को वाशिंगटन डीसी में 2026 का गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Land For Job Case, PM Modi, Tamilnadu CM Vijay, Bhojshala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com