विज्ञापन

2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं

IRCTC ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में रिकॉर्ड टिकट की बुकिंग की है. बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन के टिकट बुक करवाए हैं. त्योहारी सीजन में हाई डिमांड के चलते ये बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग की गई है.

2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं
IRCTC ने एक दिन में पहली बार 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए (AI इमेज)
  • IRCTC ने त्योहारी सीजन के चलते 7 सितंबर को एक दिन में रिकॉर्ड 20 लाख से अधिक रेलवे टिकट बुक किए
  • 8 सितंबर को भी करीब 19.5 लाख टिकटों की बुकिंग हुई, जिससे दो दिन में कुल 30 लाख टिकट बुक हुए
  • नए सर्वर लगाए जाने से IRCTC की टिकट बुकिंग सिस्टम की क्षमता लगभग दोगुनी हो गई है

दिवाली-छठ पूजा के त्योहरी सीजन में बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. दीवाली और छठ के लिए लोग महीनों पहले ही टिकट विंडो खुलने का इंतजार करने लगते हैं. बाहर काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों को वापस लौटते हैं. इस वजह से वे महनों पहले से ही रेल टिकट बुकिंग का इंतजार करते रहते हैं. लोग सुबह से ही IRCTC की साइट खोलकर बुकिंग करना शुरू कर देते हैं. 7 सितंबर को IRCTC ने टिकट बुकिंग के अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 

त्योहारी सीजन में टिकटों की भारी मांग के बीच IRCTC ने एक दिन में पहली बार 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए हैं. IRCTC पोर्टल पर 7 सितंबर को, एक दिन में रिकॉर्ड 20,06,353 रेलवे टिकट बुक किए हैं. यह अब तक की सबसे ज्यादा एक दिन की बुकिंग है.

दो दिन में 30 लाख टिकट बुकिंग

इसके अगले दिन 8 सितंबर को भी 19,50,699 टिकट बुक हुए.पिछले साल के त्योहारी सीजन में एक दिन में अधिकतम 18,40,203 टिकट बुक हुए थे.अभी करीब 89% रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं टिकट बुकिंग सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए नए सर्वर लगाए गए हैं, जिससे सिस्टम की क्षमता लगभग दोगुनी हुई है.

एक ही स्क्रीन पर सभी सीटों की जानकारी

IRCTC ने 15 जुलाई 2026 से नया वेबसाइट/यूजर इंटरफेस भी शुरू किया है.इसमें अलग-अलग क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देती है.फर्जी बॉट और वेबसाइटों पर कार्रवाई की गई है. Anti-BOT सिस्टम ने संदिग्ध बॉट ट्रैफिक को 55–65 फीसदी तक कम किया है.अधिकृत टिकट एजेंटों को बुकिंग खुलने के पहले 10 मिनट (सुबह 8 से 8:10 बजे) में ARP टिकट बुक करने की अनुमति नहीं है.

बुकिंग सिस्टम में कोईगड़बड़ी नहीं

बुकिंग विंडो खुलते समय टिकट बुक करने के लिए आधार से सत्यापित यूजर होना जरूरी है.फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करते हुए 3.04 करोड़ यूजर आईडी बंद की गईं और 6.33 करोड़ आईडी को दोबारा सत्यापन के लिए रखा गया. IRCTC के मुताबिक, इतनी भारी बुकिंग के बावजूद NGeT ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में कोई बड़ी खराबी या गड़बड़ी नहीं हुई.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-छठ के लिए 8 नवंबर को जाना है घर, सीटें हो गई फुल, जानिए अब कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Ticket Booking, Train Ticket Booking IRCTC, IRCTC Ticket Booking, Train Ticket Booking Festival, Rail Ticket Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com